विज्ञापन

केमिकल फ्लोर क्लीनर की करदें छुट्टी, नीम के पत्तों से घर पर ही बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर, बिना रगड़े ही चमकेगा फर्श

How To Make Neem Floor Cleaner: घर की सफाई करना एक ऐसा काम है जिसकी जरूरत हमें रोज पड़ती है. कई लोग बाजार से लाए केमिकल क्लीनर्स इस्तेमाल करते हैं जो सेहत के नुकसानदायक हो सकते हैं.

केमिकल फ्लोर क्लीनर की करदें छुट्टी, नीम के पत्तों से घर पर ही बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर, बिना रगड़े ही चमकेगा फर्श
How To Make Neem Floor Cleaner
AI

How To Make Neem Floor Cleaner: घर की सफाई करना एक ऐसा काम है जिसकी जरूरत हमें रोज पड़ती है. लेकिन क्या आपने सोचा है की जिन क्लीनर का हम इस्तेमाल करते हैं , उनमें कितने केमिकल होते हैं. ये फर्श को चमका जरूर देते हैं लेकिन सेहत के लिए हमेशा सही नहीं होते हैं. खासकर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए ये नुकसानदायक होते हैं. ऐसे में आप अगर एक सस्ता और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं, तो नीम के पत्तों से बना फ्लोर क्लीनर (Floor Cleaner) आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

नीम क्यों है इतना फायदेमंद?

नीम को लंबे समय से एक प्राकृतिक औषधि माना जाता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया (Bacteria) और फंगस (Fungus) को खत्म करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि नीम का पानी फर्श की सफाई के लिए बहुत असरदार माना जाता है. इससे घर साफ होने के साथ-साथ हल्की ताजगी भी महसूस होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे तैयार करें नीम का फ्लोर क्लीनर

नीम का क्लीनर (Neem Floor Cleaner) बनाना बहुत आसान है. इसके लिए एक मुट्ठी ताजे नीम के पत्ते लें और उन्हें अच्छे से धो लें. अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें ये पत्ते डाल दें. करीब 10 से 15 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें. जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर किसी बोतल में भर लें. आपका नेचुरल क्लीनर तैयार है.

इस्तेमाल करने का तरीका

जब भी पोछा लगाना हो, एक बाल्टी पानी में 1 से 2 कप नीम का पानी मिला लें. इसके बाद सामान्य तरीके से फर्श साफ करें. इससे न सिर्फ गंदगी हटेगी बल्कि कीटाणु भी कम होंगे और घर में हल्की नेचुरल खुशबू बनी रहेगी.

क्या हैं इसके फायदे?

नीम का क्लीनर पूरी तरह केमिकल फ्री (Chemical Free) होता है, जिससे यह सेहत के लिए सुरक्षित रहता है. यह मच्छरों और छोटे कीड़ों को दूर रखने में भी मदद करता है. साथ ही यह काफी सस्ता है और घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

नीम का पानी ज्यादा दिनों तक स्टोर करके न रखें. कोशिश करें कि इसे 2 से 3 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें. हमेशा ताजे पत्तों का ही उपयोग करें ताकि इसका असर अच्छा रहे.

अगर आप घर को साफ रखने के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो नीम का यह आसान और असरदार क्लीनर जरूर ट्राई करें.

Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com