DIY Beetroot Lipstick: लिपस्टिक की शेड पूरे लुक में चार-चांद लगाने का काम करती है. अधिकतर महिलाएं बाजार में मिलने वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन इनमें केमिकल मौजूद होता है जिससे होंठों में ड्रायनेस और बाकी साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर आप भी केमिकल वाली लिपस्टिक छोड़ नेचुरल लिपस्टिक अपनाना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही चुकंदर की लिपस्टिक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये आपके लिए सर्दियों में बेस्ट रहेगी और आपके होंठे एकदम मुलायम और गुलाबी रहेंगे. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...
बीटरूट लिपस्टिक बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 बड़ा चुकंदर
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
यह भी पढ़ें: नाभि में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है? नाभि में तेल कैसे डालें
ऐसे तैयार करें बीटरूट की लिपस्टिक
सबसे पहले चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें मिक्सी जार में डालकर बिना पानी मिलाए पीस लें. इसके बाद किसी साफ कपड़े या महीन छलनी की मदद से इसका रस निकाल लें. अब बचे हुए पल्प को दोबारा मिक्सी जार में डालें और थोड़ा सा पानी मीलाकर फिर से पीस लें. एक बार फिर कपड़े से छानकर पूरा रस निकाल लें. जब रस पूरी तरह निकल जाए, तो बचे हुए पल्प को फेंक सकते हैं. निकाले गए बीटरूट के रस को एक पैन में डालकर गैस पर चढ़ाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक रस गाढ़ा न हो जाए.
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल डाल दें और लगभग 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसे एक बाउल में डालकर कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें. फ्रिज से निकालने के बाद आपको लगेगा कि तेल और रस ठीक तरह से मिक्स नहीं हुए हैं. ऐसे में इस मिश्रण को मिक्सी जार में डालें और पल्स मोड में चलाएं. ध्यान रखें कि मिक्सी को लगातार नहीं चलाना है, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर के लिए चलाना है ताकि जार गर्म न हो. कुछ ही समय में तेल और बीटरूट का रस अच्छी तरह मिलकर क्रीमी टेक्सचर बन जाएगा. अब इस तैयार मिश्रण को आप लिप बाम की तरह भी यूज कर सकती हैं या फिर लिपस्टिक वाले मोल्ड में डालकर लिपस्टिक बना सकती है.
बीटरूट लिपस्टिक लगाने के फायदे
- होंठों को मॉइस्चराइज रखने में मदद करती है.
- होंठों को सूखने और फटने से बचाती है.
- हल्का नेचुरल गुलाबी रंग देने में मददगार होती है.
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ट्रेंड कर रही हैं कांच की ये 6 चूड़ियां, जेली से लेकर मैगी डिजाइन तक हैं खास
यह भी पढ़ें: सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें? गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं