विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में ट्रेंड कर रही हैं कांच की ये 6 चूड़ियां, जेली से लेकर मैगी डिजाइन तक हैं खास

Glass Bangles Designs: फेस्टिव सीजन में कांच की चूड़ियों के कई ट्रेंडी डिजाइन लड़कियों को पसंद आ रहे हैं. जेली, थ्रेड, रेनड्रॉप, मैगी और लस्टर जैसी चूड़ियां ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ कलाई को खूबसूरत लुक दे सकती हैं.

फेस्टिव सीजन में ट्रेंड कर रही हैं कांच की ये 6 चूड़ियां, जेली से लेकर मैगी डिजाइन तक हैं खास
थ्रेड बैंगल्स से बनाएं हटके लुक
ndtv

त्योहारों का सीजन हो और लड़कियां अपने लुक को लेकर एक्साइटेड न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है. इस दौरान कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और चूड़ियों तक हर चीज खास होनी चाहिए. खासकर जब बात एथनिक लुक की हो तो हाथों में सजी चूड़ियां पूरे लुक की खूबसूरती बढ़ा देती हैं. इन दिनों कांच की चूड़ियों के कई नए और ट्रेंडी डिजाइन चर्चा में हैं. जेली बैंगल्स से लेकर रेनड्रॉप और मैगी डिजाइन तक, ये चूड़ियां साड़ी, सूट और लहंगे के साथ खूब जंचती हैं. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी कलाई को स्टाइलिश अंदाज में सजाना चाहती हैं तो इन डिजाइन्स से आइडिया ले सकती हैं.

जेली बैंगल्स से मिलेगा सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक

जेली बैंगल्स इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं. इनकी ट्रांसपेरेंट फिनिश और हल्के रंग इन्हें बाकी चुड़ियों से अलग बनाते हैं. आप इन्हें साड़ी, सूट या अनारकली के साथ पहन सकती हैं. मल्टीकलर जेली बैंगल्स भी फेस्टिवव लुक के लिए अच्छा विकल्प हैं. इन्हें कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स के साथ पेयर करके नया स्टाइल बनाा सकती हैं.

थ्रेड बैंगल्स से बनाएं हटके लुक

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो थ्रेड बैंगल्स पहन सकती हैं. इन्हें रंगीन धागों से तैयार किया जाता है और मोती, शीशे या गोटे से सजााया जाता है. इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ इनका स्टैक कााफी खूबसुरत लगता है.

रेनड्रॉप बैंगल्स से आएगी चमक

रेनड्रॉप बैंगल्स छोटे-छोटे चमकदार स्टोन्स से सजी होती हैं. इनकी चमक बारिश की बूंदों जैसी दिखााई देती है. फेस्टिव पार्टी या शादी में एथनिक आउटफिट के साथ इन्हें पहनकर हाथों को खाास लुक दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? स्किन एक्सपर्ट ने बताया Night Skincare Routine कैसा होना चाहिए

मैगी बैंगल्स का जिगजैग डिजाइन है खास

सिंपल चूड़ियों से हटकर कुछ पहनना है तो मैगी बैंगल्स चुन सकती हैं. इनका जिगजैग पैटर्न इन्हें अलग बनाताा है. मार्केट में ये कई रंगों और मल्टीकलर कॉम्बिनेशन में मिल जाती हैं.

प्लेन ग्लास बैंगल्स कभी नहीं होतीं आउट ऑफ फैशन

प्लेन कांच की चूड़ियों का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है. इन्हें साड़ी, सूट और लहंगे के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है. आाप चाहें तो एक ही रंग की चूड़ियां पहनें या अलग-अलग रंगों को मिलााकर स्टाइलिश सेट तैयार करें.

लस्टर ग्लास बैंगल्स से पाएं फेस्टिव शाइन

अगर आपको चमकदार चूड़ियां पसंद हैं तो लस्टर ग्लाास बैंगल्स भी ट्राई कर सकती हैं. इनकी शाइनी फिनिश हाथों को आकर्षक लुक देती है. इन्हें हल्के या हैवी एथनिकक आउटफिट के साथ अपनी पसंद के हिसााब से स्टाइल कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- हरसिंगार के फूल का ल‍िप बाम कैसे बनाएं? इसे लगाने से मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे फटे हुए होंठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glass Bangles, Glass Bangles Songs, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com