Hair Care: बालों पर घर की ही कई चीजों को लगाया जाता है. इससे बालों को प्राकृतिक गुण तो मिलते ही हैं, साथ ही केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान से भी बाल बचे रहते हैं. यहां एक ऐसे ही हेयर मास्क (Hair Mask) को बनाने का तरीका बताया जा रहा है जो बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में असरदार है. यह हेयर मास्क अमरूद के पत्तों से बनता है. अमरूद के पत्ते (Guava Leaves) कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों को कैराटिन जैसी शाइन देने का काम करते हैं. यहां जानिए किस तरह अमरूद के पत्तों का हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाया जा सकता है.
नारियल तेल में इन 4 चीजों को मिलाकर सिर पर लगाना कर दिया शुरू, तो उगना शुरू हो जाएंगे नए बाल
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमरूद के पत्तों का हेयर मास्क | Guava Leaves Hair Mask
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको अमरूद के पत्ते, अंडा, पानी और थोड़े गुलाबजल की जरूरत होगी. सबसे पहले किसी बर्तन में पानी उबालें और इसमें अमरूद के पत्ते डालकर पका लें. इस पानी में पत्तों को 20 मिनट तक पकाने के बाद ठंडा करने रखें. अब पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसमें गुलाबजल और एक अंडा (Egg) डालकर मिक्स करें. बालों पर इस हेयर मास्क को 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बाल मुलायम और शाइनी (Shiny Hair) तो होते ही हैं, साथ ही बालों को अंडे में मौजूद प्रोटीन से चमक भी मिलती है.
ये हेयर मास्क भी आते हैं काम- मुलायम बालों के लिए केले और शहद का हेयर मास्क भी बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में दही, मसला हुआ केला और थोड़ा शहद डालकर मिक्स करें. इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. बेजान बालों में भी जान भर देता है यह हेयर मास्क.
- केले में ऑलिव ऑयल डालकर हेयर मास्क तैयार करें. हेल्दी फैट्स और विटामिन ई से भरपूर इस हेयर मास्क को बालों पर लगाने से बालों का डैमेज रिपेयर होता है और बालों को जरूरी नमी मिल जाती है. रूखे-सूखे बालों (Dry Hair) के लिए खासतौर से यह हेयर मास्क फायदेमंद होता है. इस हेयक मास्क को बनाने के लिए आधा केला और जरूरत के अनुसार पेस्ट बनाने के लिए ऑलिव ऑयल मिलाएं. बालों की जड़ों से सिरों तक इसे लगाएं और 20 मिनट बाद बालों को धोकर साफ कर लें.
- दूध और शहद को मिलाकर बालों पर लगाने से भी बालों का रूखापन दूर हो जाता है. इस हेयर मास्क से बालों को प्राटीन, अमीनो एसिड्स और विटामिन मिल जाते हैं. एक चम्मच शहद और आधा कप दूध को मिक्स करके पूरे बालों पर अच्छी तरह लगाकर 20 से 30 मिनट बाद सिर धो लें. बालों में चमक आ जाती है.
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा भी बालों के लिए फायदेमंद होता है. एलोवेरा को सिर पर लगाने से स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं. एलेवोरा को सादा या फिर इसमें नारियल तेल मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं