Hair Care: स्कैल्प की सही तरह से देखरेख ना करने पर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. बालों का झड़ना अगर समय पर ना रोका जाए तो गंजेपन (Baldness) की वजह बन सकता है. इसीलिए अक्सर ही सिर पर तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है. तेल से मालिश करने पर सिर की सतह पर मौजूद हेयर फॉलिक्लस को फायदा मिलता है, इससे बालों को मजबूती मिलती है, बालों का झड़ना रुकता है और नए बाल उगने में भी असर नजर आता है. नारियल के तेल (Coconut Oil) में हेल्दी फैट्स और लॉरिक एसिड होता है. साथ ही इस तेल के नेचुरल सैचुरेटेड फैट्स स्कैल्प की इरिटेशन, फ्लेकिंग और खुजली को कम करते हैं और मॉइश्चर को लॉक करने का काम करते हैं. दोमुंहे और रूखे-सूखे बालों की दिक्कत कम करने में भी नारियल तेल का असर नजर आता है. यहां जानिए नारियल तेल में किन-किन चीजों को मिलाकर लगाने से नए बाल उगने में मदद मिलती है और बालों का झड़ना रुक जाता है.
बढ़ गया है यूरिक एसिड तो इस एक चटनी को रोजाना खाना कर दें शुरू, शरीर से निकल जाएगा गंदा Uric Acid
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल के नुस्खे | Coconut Oil Remedies For Hair Growth
नारियल तेल और करी पत्ताकरी पत्ते (Curry Leaves) एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं और बालों को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में मददगार साबित होते हैं. इसके अलावा हेल्दी और मजबूत बालों के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर इसमें मुट्ठीभर करी पत्ते डाल लें. अब इस तेल को पकाकर ठंडा करें और अलग शीशी में रख लें. इस करी पत्ते के तेल को हल्का गर्म करके सिर पर मालिश करने पर बाल बढ़ने लगते हैं.
नारियल तेल और मेथी के दानेमेथी के दाने एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की भी अच्छी मात्रा होती है. रात के समय मेथी के पीले दानों को पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह इन दानों को पीसें और इस पेस्ट में 2 चम्मच नारियल का तेल डाल लें. अब इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके सिर पर हेयर मास्क की तरह लगाएं और आधे घंटे बाद सिर धोकर साफ कर लें. हफ्ते में एक से 2 बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है.
नारियल तेल और प्याजबालों को बढ़ाने में नारियल तेल और प्याज का असर अच्छा दिखता है. इसके लिए एक कटोरी नारियल का तेल आंच पर चढ़ाएं. इस तेल में प्याज को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें और कुछ देर पकाएं. इस तैयार प्याज के तेल (Onion Oil) को शीशी में छानकर रखें. इस तेल से हफ्ते में 2 बार सिर की मालिश की जा सकती है. बालों को बढ़ने में मदद मिलती है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है.
नारियल तेल और आंवलाविटामिन सी से भरपूर आंवला हेयर ग्रोथ में असरदार होता है. नारियल के तेल में ताजा आंवला या फिर सूखा आंवला काटकर डालें और पकाएं. चाहे तो नारियल तेल में आंवला का रस मिलाकर भी पकाया जा सकता है. मिश्रण अच्छे से पक जाए तो इसे ठंडा कर लें. सिर पर इस तेल से मालिश करने पर नए बाल उगने लगते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं