विज्ञापन

लकड़ी की राख से बनाएं पुराने जमाने वाला साबुन, मिनटों में दाग-चिकनाई होगी गायब, बर्तनों में आ जाएगी शाइन

अगर आपके घर में चूल्हे या लकड़ी की आग से निकलने वाली राख बेकार पड़ी रहती है, तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे घर पर ही पुराने जमाने वाला साबुन बना सकते हैं. आइए जानते हैं बर्तन धोने वाला साबुन बनाने का तरीका.

लकड़ी की राख से बनाएं पुराने जमाने वाला साबुन, मिनटों में दाग-चिकनाई होगी गायब, बर्तनों में आ जाएगी शाइन
राख से साबुन कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Dishwash Bar from Ash: किचन में बर्तन धोने के लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले डिशवॉश लिक्विड और साबुन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल से हाथों को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में आप घर पर साबुन बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके घर में चूल्हे या लकड़ी की आग से निकलने वाली राख बेकार पड़ी रहती है, तो उसे फेंकने की बजाय आप उससे घर पर ही पुराने जमाने वाला साबुन बना सकते हैं. ये तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि बर्तनों की सफाई के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ती है और ये बाजार में मिलने वाले डिशवॉश बार जैसा दिखाई देता है. इसकी जानकारी @allfoodkitchen5314 नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है. आइए जानते हैं राख से साबुन बनाने का तरीका और जरूरी चीजें...

जरूरी चीजें

  • लकड़ी की राख
  • 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
  • 150 ग्राम सोप बेस
  • एक खाली डिशवॉश बार कंटेनर

यह भी पढ़ें: बेसिन को साफ करने का क्या तरीका है? जानिए बेसिन का पाइप जम हो जाए तो क्या करें

राख से कैसे बनाएं साबुन?

डिशवॉश बार बनाने के लिए सबसे पहले राख को छन्नी की मदद से अच्छी तरह छान लें. इसके बाद इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट पाऊडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर लगभग 150 ग्राम सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर दूसरा बर्तन या पैन रख दें. इस डबल बॉयलर तरीके से सोप बेस को पिघलाएं. ध्यान रखें कि सोप बेस को सीधे गैस पर न चढ़ाएं और इसमें पानी बिल्कूल भी न मिलाएं. इसके बाद जब सोप बेस पूरी तरह पिघल जाए, तब उसमें धीरे-धीरे राख और डिटर्जेंट वाला मिश्रण डालें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद तैयार मिश्रण को खाली डिशवॉश बार कंटेनर में भर दें. चम्मच की मदद से साबुन को एक सार कर लें और 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें. जब मिश्रण पूरी तरह जम जाए, तो उसे कंटेनर से निकाल लें. आपका होममेड डिशवॉश बार तैयार हो जाएगा.

कैसे करें बर्तनों की सफाई?

बर्तनों को साफ करने के लिए स्क्रबर को हल्का गीला करें और उस पर डिशवॉश बार रगड़ें. इसके बाद बर्तनों को साफ करें. इस बार से अच्छी मात्रा में झाग बनता है और बर्तनों की सफाई भी आसानी से हो जाती है. इसकी मदद से बर्तनों पर जमी चिकनाई और दाग आसानी से साफ हो जाते हैं. साथ ही बर्तनों में चमक भी आती है.

यह भी पढ़ें: घर की बालकनी में कैसे उगाएं शहतूत? जानिए शहतूत घर पर उगाने का सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़ें: हरसिंगार के पौधे की देखभाल कैसे करें? फूल खिलाने के लिए अपनाएं ये तरीके, जानिए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com