विज्ञापन

घर की बालकनी में कैसे उगाएं शहतूत? जानिए शहतूत घर पर उगाने का सबसे आसान तरीका

शहतूत का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है. इसके लिए आप सही धूप, मिट्टी और थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है. आइए जानते हैं आप घर की बालकनी में शहतूत का पौधा कैसे लगा सकते हैं...

घर की बालकनी में कैसे उगाएं शहतूत? जानिए शहतूत घर पर उगाने का सबसे आसान तरीका
शहतूत का पौधा कैसे लगाएं?
Photo Credit: NDTV

Shahtoot Kaise Lagayen: शहतूत एक मीठा और पौष्टिक फल है, जिसे ताजा तोड़कर खाने का मजा ही अलग होता है. अच्छी बात ये है कि शहतूत को उगाने के लिए बड़े बगीचे की जरूरत नहीं होती, बल्कि इसे घर की बालकनी में गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है. सही धूप, मिट्टी और थोड़ी देखभाल के साथ आप घर पर ही शहतूत का पौधा लगा सकते हैं और कुछ ही समय में ताजे-ताजे शहतूत का आनंद ले सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी शहतूत का पौधा लगाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर शहतूत लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

कैसे लगाया जाता है शहतूत का पौधा?

आप शहतूत का पौधा कटिंग या बीज दोनों तरीकों से उगा सकते हैं. हालांकि, कटिंग से पौधा उगाना ज्यादा आसान और तेज माना जाता है. कटिंग से लगाने के लिए शहतूत के पेड़ की एक मजबूत टहनी चुनें, जिसकी लंबाई लगभग 8 से 12 इंच हो. इसके बाद टहनी को तिरछे तरीके से काटें और नीचे की पत्तियां हटा दें. ऊपर की ओर 2 से 3 पत्तियां रहने दें. वहीं, अगर आप बीज से शहतूत उगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले पुरी तरह पके हुए शहतूत के फलों से बीज निकाल लें.  बीजों को अच्छी तरह धोकर उनमें लगा गूदा हटा दें. इसके बाद बीजों को सुखाकर तैयार मिट्टी में बो दें.

यह भी पढ़ें: हरसिंगार के पौधे की देखभाल कैसे करें? फूल खिलाने के लिए अपनाएं ये तरीके, जानिए...

कटिंग और बीज को कैसे बोएं?

काटने के बाद कटिंग को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी से भरे गमले में लगाएं. जड़ें बनने तक इसे तेज धूप से दूर रखें, क्योंकि ज्यादा धूप ग्रोथ के लिए नुकसानदायक हो सकती है. वहीं, अगर आप बीज से शहतूत उगाना चाहते हैं, तो अच्छे अंकुरण के लिए बीजों को 4 से 16 हफ्तोंं तक फ्रिज में रखें. इसके बाद उन्हें सीड-स्टार्टिंग मिक्स में बोएं और मिट्टी को हल्का नम बनाए रखें. फिर अंकुर निकलने तक ट्रे को हल्का ढककर रखें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी कटिंग सफल नहीं होती हैं. इसलिए आप एक साथ कई कटिंग लगा सकते हैं.

पौधा बड़ा होने के बाद इस गमले में लगाएं

जब आपकी कटिंग में जड़ें आ जाएं या बीज से निकला पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो उसे बड़े गमले में लगा दें. इसके लिए लगभग 50 से 60 सेंटीमीटर चौड़ा और गहरा गमला चुनें, जिसमें पानी निकलने के लिए अच्छे ड्रेनेज होल हों. गमले में मिट्टी, गार्डन सॉइल और कंपोस्ट को मिक्स कर भर दें. इसके बाद पौधे कोो लगाकर मिट्टी को हल्के हाथों से दबाएं और अच्छी तरह पानी दें.

कितनी धूप और पानी है जरूरी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहतूत के पौधे को अच्छी धूप पसंद होती है, इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 6 से 8 घंटे तक पर्याप्त धूप मिले. जब पौधा छोटा हो, तब मिट्टी को हमेशा हल्का नम बनाए रखें, लेकिन उसमें जरूरत से ज्यादा पानी न भरने दें.

यह भी पढ़ें: बेसिन को साफ करने का क्या तरीका है? जानिए बेसिन का पाइप जम हो जाए तो क्या करें

यह भी पढ़ें: 5 पौधे जो कीड़े-मकोड़ों को रखेंगे दूर? कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Gardening Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com