घर के मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ करने से वहां तेल, घी, दीपक की कालिख, सिंदूर और चंदन के दाग लगना आम बात है. खासकर अगर आपके घर में सफेद संगमरमर यानी मार्बल का मंदिर है, तो कुछ समय बाद इसकी चमक कम होने लगती है और मंदिर पीला पड़ जाता है या गंदा दिखाई देने लगता है. ऐसे में मंदिर को साफ करने के लिए लोग कई तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार इन क्लीनर से भी मंदिर की चमक नहीं लौटती है, उल्टा क्लीनर में मौजूद केमिकल मंदिर पर और ज्यादा दाग छोड़ जाते हैं. इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ नेचुरल चीजों से पीले पड़ चुके संगमरमर के मंदिर को फिर से साफ करने का तरीका बता रहे हैं. ये खास तरीका आशू सिंह नाम की यूट्यूबर ने अपने एक वीडियो में शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें-
- संगमरमर के मंदिर को साफ करने के लिए आपको 2 पैकेट ईनो
- बेकिंग सोडा
- शैंपू
- नींबू
- टूथब्रश और एक साफ कपड़े की जरूरत होगी.
- सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और इसमें 2 पैकेट ईनो के डाल दें.
- इसके बाद इसमें थोड़ा शैंपू, करीब दो चम्मच बेकिंग सोडा और दो नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब, सबसे पहले साफ कपड़े से मंदिर पर जमा धूल और गंदगी को साफ करें. इसके बाद कपड़े को साफ कर तैयार घोल में डुबोएं और मंदिर को पोछते हुए साफ करें.
- जहां तेल, घी, सिंदूर और चंदन के दाग लगे हैं, वहां आप टूथब्रश की मदद से सफाई कर सकते हैं. बस मार्बल को ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें.
- सफाई के बाद मंदिर को साफ पानी से अच्छी तरह पोंछें. इसके बाद सूखे कपड़े से पानी को साफ कर दें.
- इस तरीके से एक ही बार में आपके मंदिर पर लगे दाग पूरी तरह साफ हो जाएंगे, साथ ही मंदिर का पीलापन भी कम नजर आने लगेगा.
- आप महीने में से से दो बार इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं, इससे धीरे-धीरे मंदिर का सारा पीलापन साफ हो जाएगा.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं? इसे लगाने से बार-बार रूखी नहीं पड़ेगी स्किन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं