Ganda Wash Basin Kaise Saaf Karen: घर में वॉश बेसिन का जाम होना एक आम समस्या है. वॉश बेसिन में बाल, साबुन, टूथपेस्ट और बाकी गंदगी जमा होने के कारण पानी धीरे-धीरे निकलने लगता है. इससे बदबू भी आने लगती है और रोजमर्रा के काम में परेशानी होती है. साथ ही वॉश बेसिन गंदी भी दिखाई देने लगती है. ऐसे में कई लोग बाजार से केमिकल लाते हैं लेकिन फिर भी असर देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
वॉश बेसिन को चमकाने के लिए अपनाएं ये उपाय
वॉश बेसिन को साफ करने के लिए आपको किसी महंगी चीजों की जरुरत नहीं होगी. आप कुछ घरेलु चीजों की मदद से ही वॉश बेसिन को साफ कर सकते हैं. इसके लिए पहले आप बेसिन को पहले किसी लिक्विड क्लीनर या डिशवॉश लिक्विड से साफ करें. इसके बाद स्क्रबर पर थोड़ा बेकिंग सोडा या सफेद टूथपेस्ट लगााकर बेसिन और नल को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे पुराने दाग हट जाएंगे और नई जैसी चमक आ जाएगी.
ड्रेन की जाली को ऐसे करें साफ
वॉश बेसिन के ड्रेन कवर या जाली में अक्सर बाल और गंदगी फंस जाती है. अगर इसे नियमित रूप से साफ न किया जाए तो पानी का फ्लो रुक जाता है. इसलिए समय-समय पर जाली निकालकर अच्छी तरह सााफ करें.
वॉश बेसिन को जाम होने से कैसे बचाएं?
- वॉश बेसिन में बाल जमा न होने दें.
- ड्रेन कवर का इस्तेमाल जरूर करें.
- हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा और व्हाइट विनेगर सेे सफाई करें.
वॉश बेसिन जाम हो जाए तो क्या करें?
सबसे पहले वॉश बेसिन में जमा पानी को निकाल दें. इसके बाद ड्रेन में आधी कटोरी बेकिंग सोडा डालें. अब इसके ऊपर सफेद सिरका डाल दें. दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा, जो पाइप में जमा गंदगी को ढीला करने में मदद करता है. इसके बाद बेसिन को कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें. आप इसे पूरी रात भी छोड़ सकत हैं. इससे ड्रेन में जमी गंदगी, बदबू और बैक्टीरिया कम हो जाएंगे. इसके बाद बेसिन के ड्रेन में गर्म पानी डालें. गर्म पानी पाइप में फंसी गंदगी को बहाने में मदद करता है और जाम ड्रेन खुल जाता है.
यह भी पढ़ें: करी पत्ते का पौधा घना कैसे करें? जानें 6 आसान तरीके और खाद देने का सही तरीका
यह भी पढ़ें: दांतों का कालापन कैसे दूर करें? घर पर काले दांत साफ करने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं