विज्ञापन

एंटी एजिंग ऑयल कैसे बनाएं? नारियल तेल, लौंग और बादाम से घर पर तैयार करें मसाज ऑयल

Anti Aging Oil Kaise Banaen: फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने नारियल तेल, लौंग और मीठे बादाम के तेल से बने DIY ऑयल का सुझाव दिया है. यह स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है. लौंग का तेल लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें और पैच टेस्ट जरूर करें.

एंटी एजिंग ऑयल कैसे बनाएं? नारियल तेल, लौंग और बादाम से घर पर तैयार करें मसाज ऑयल
घर पर एंटी एजिंग ऑयल बनाने का तरीका
ndtv

चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान, रूखापन और बेजान त्वचा को लेकर कई लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए चेहरे की हल्की मसाज की जा सकती है. फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने वीडियों में बताया कि नारियल तेल, लौंग और मीठे बादाम के तेल से तैयार होने वाले एक DIY ऑयल का सुझाव दिया है. इन तेलों का इस्तेमाल स्किन को मुलायम महसूस कराने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि घरेलू तेल से झुर्रियां खत्म होने या उम्र का असर पलटने की गारंटी नहीं है.

कैसे बनाएं एंटी एजिंग ऑयल

फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने अनपी वीडियो में सुझाव दिया कि इस ऑयल में नारियल तेल, लौंग और बादाम के तेल का इस्तेमाल किया गया है. नारियल और बादाम का तेल स्किनन को नमी देने में मदद करता है. वहीं, लौंग का तेल स्किन में जलन पैदा कर सकताा है, इसलिए इसे सीधे चेहरे पर लगाना सुरक्षित नहीं मााना गया है.

घर पर कैसे तैयार करें ऑयल?

बता दें कि चेहरे की मसाज के लिए बिना खुशबू वाला नारियल तेल या मीठे बादााम का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. साफ हथेलियों पर इसकी कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. अगर आप इसमें लौंग का तेल मिलााना चाहते हैं तो पहले स्किन एक्सपर्ट से इसकी सुरक्षित मात्रा के बारे में सलाह लें. लौंग को पीसकर या उसकाा गाढ़ा अर्क सीधे चेहरे पर लगाने से बचें.

ये भी पढ़ें- मेकअप हटाने के लिए क्या करें? बिना किसी रिमूवर के घर पर मेकअप हटाने के 3 आसान तरीके

चेहरे पर ऑयल लगाने का सही तरीका

उन्होंने आगे बताया कि चेहरा साफ करने के बाद तेल की थोड़ी मात्रा लेकर हल्के हाथों से मसाज करें. आंखों के आसपाास की नाजुक स्किन पर दबाव न डालें और स्किन को जोरर से न खींचें. तैलीय या मुंहासे वाली त्वचा पर नारियल तेल कुछ लोगों के रोमछिद्र बंद कर सकताा है, इसलिए पहले छोटी जगह पर पैच टेस्ट करें.

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा, घरेलू ऑयल स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है, लेकिन इसे एंटी एजिंग का पक्का इलाज न समझें. पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें और खुजली, जलनन या लालिमा होने पर तुरंत धो दें. दिन में ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है, क्योंकि धूप से स्किन पर समय से पहले उम्र के निशान बढ़ सककते हैं.

ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर हल्दी से सिंदूर कैसे बनता है? ऑर्गेनिक सिंदूर कैसे बनता है घर पर, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anti Aging Oil, Anti Aging Oil For Face, Anti Aging Oils
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com