विज्ञापन

मेहंदी का कलर डार्क करने के लिए क्या मिलाएं? जानें घर पर डार्क मेहंदी कैसे बनाएं

अगर आपके हाथों पर मेहंदी का रंग गहरा नहीं चढ़ता है, तो आप इसमें कुछ खास चीजें मिल सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर डार्क मेहंदी कैसे बनाएं-

मेहंदी का कलर डार्क करने के लिए क्या मिलाएं? जानें घर पर डार्क मेहंदी कैसे बनाएं
घर पर हाथों के लिए मेहंदी कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Instagram)

त्योहार का महीना शुरू होने वाला है. 30 जुलाई 2026 से सावन के पावन पर्व की शुरुआत हो रही है. इसके बाद अगस्त के महीने में हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन और कजरी तीज जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगें. इन त्योहारों पर महिलाएं खूब सजती सवरती हैं और खासकर हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं. मेहंदी हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, साथ ही हिंदू धर्म में इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है.  हालांकि, कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके हाथों पर मेहंदी का रंग गहरा नहीं चढ़ता है. वहीं, कुछ महिलाओं को बाजार में मिलने वाली मेहंदी से एलर्जी की परेशानी भी हो जाती है. ऐसे में आप चाहें तो घर पर नेचुरल तरीके से मेहंदी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

घर पर मेहंदी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

घर पर मेहंदी तैयार करने के लिए आपको-  

  • 50 ग्राम हिना पाउडर
  • 20 ग्राम चीनी
  • 2 चम्मच नींबू का रस 
  • 15 मिलीलीटर यूकेलिप्टस ऑयल और 
  • चाय पत्ती का पानी चाहिए. 

इन सभी चीजों की मदद से मेहंदी का पेस्ट मुलायम बनता है और रंग भी गहरा आता है.

ऐसे तैयार करें मेहंदी
  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी को हल्का गर्म करें. इसमें 1 से 2 चम्मच चाय पत्ती डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी तैयार हो जाए तो इसे छान लें. 
  • अब, एक बड़े बर्तन में मेहंदी पाउडर डालें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • इसके बाद नींबू का रस और यूकेलिप्टस ऑयल डालें.
  • अब धीरे-धीरे चाय पत्ती का पानी डालते हुए मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं. 
  • जरूरत पड़ने पर थोड़ा-थोड़ा सादा पानी भी मिलाएं ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए. 
  • पेस्ट बनने के बाद इसे ढककर कुछ घंटों के लिए रख दें. इससे मेहंदी अच्छी तरह सेट हो जाती है. 
  • बाद में जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर इसे दोबारा फेंट लें. 
  • इतना करते ही मेहंदी हाथों पर लगाने के लिए तैयार हो जाएगी. आप इसे कोन में भरकर हाथों पर लगा सकते हैं. 
इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • मेहंदी को हाथों पर कम से कम 1 घंटे के लिए जरूर रखें.
  • गहरे रंग के लिए मेहंदी को रगड़कर हटाएं और लगाने के बाद कुछ समय तक पानी से बचें.
  • मेहंदी सूखने के बाद आप इसपर कॉटन की मदद से चीनी और नींबू का रस लगा सकते हैं. 

इस तरह आप त्योहार के सीजन में अपने हाथों पर गहरी और खूबसूरत मेहंदी रचा सकते हैं. घर पर नेचुरल तरीके से तैयार इस मेहंदी से एलर्जी का खतरा भी कम होता है. 

यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehndi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com