विज्ञापन

Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर

आइए एक्सपर्ट से जानते हैं डार्क या डस्की स्किन टोन पर किस कलर की नेल पेंट अच्छी लगेगी-

Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
डार्क स्किन टोन पर कौन से रंग की Nail Paint सूट करती है?
(Photo Credit: NDTV)

हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए आजकल नेल एक्सटेंशन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. वहीं, कुछ लोग अपने ही नाखून पर जेल नेल पेंट लगाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार डार्क या डस्की स्किन टोन वाली लड़कियां यही सोचकर कन्फ्यूज हो जाती हैं कि उन पर कौन-सा नेल कलर अच्छा लगेगा. गलत शेड चुनने से कई बार उनके हाथ डल दिखने लगते हैं. ऐसे में अगर आपका स्किन टोन भी डार्क या डस्की है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कौन-से नेल कलर आपके स्किन टोन पर अच्छे लगेंगे या हाथों को ग्लोइंग दिखाने में मदद करेंगे. 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर इमेज कंसल्टेंट स्वाती झा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, कई ऐसे रंग हैं जो डार्क स्किन टोन पर नेचुरली बेहद खूबसूरत लगते हैं.  सही रंग आपके हाथों को ज्यादा सुंदर और स्टाइलिश दिखाता है. इसलिए हमेशा ऐसे शेड चुनें जो आपकी नेचुरल खूबसूरती को और उभारें.

रोजाना के लिए चुनें वार्म न्यूड शेड्स

अगर आप ऐसे रंग चाहती हैं जो हर दिन लगाए जा सकें, तो वार्म न्यूड शेड्स सबसे अच्छे हैं. इमेज कंसल्टेंट बताती हैं, कैरामेल न्यूड, मौका, वार्म बेज और टेराकोटा जैसे रंग डार्क स्किन टोन पर बहुत अच्छे लगते हैं. ये हाथों को सॉफ्ट, साफ और एलिगेंट लुक देते हैं. इस तरह के शेड्स आप ऑफिस, कॉलेज या रोजाना इस्तेमाल के लिए चुन सकती हैं. 

डीप कलर देंगे रॉयल लुक

अगर आपको थोड़ा अलग और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो डीप शेड्स ट्राई करें. बरगंडी वाइन, डीप प्लम, चॉकलेट ब्राउन और मिडनाइट ब्लू जैसे रंग डार्क स्किन पर बेहद खूबसूरत लगते हैं. 

रेड और ब्राइट कलर 

इन सब से अलग इमेज कंसल्टेंट कहती हैं, अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्राइट रंग डार्क स्किन पर अच्छे नहीं लगते, लेकिन सही ब्राइट शेड्स आपकी स्किन की चमक को और बढ़ा देते हैं. ब्रिक रेड और चेरी रेड हमेशा क्लासिक लुक देते हैं. वहीं, मस्टर्ड येलो, फ्यूशिया पिंक और एमराल्ड ग्रीन जैसे रंग भी डार्क स्किन टोन पर बहुत स्टाइलिश लगते हैं.

त्योहारों में लगाएं मेटैलिक शेड्स

अगर आप फेस्टिव सीजन या शादी के लिए नेल पेंट चुन रही हैं, तो गोल्ड शिमर, ब्रॉन्ज और कॉपर जैसे मेटैलिक शेड्स ट्राई करें. ये रंग हाथों में अलग ही चमक लाते हैं और स्किन को ज्यादा ग्लोइंग दिखाते हैं.

इस तरह अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही कलर चुनकर आप अपने हाथों को और ग्लोइंग और खूबसूरत दिखा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- Niacinamide Serum किस काम आता है? Dermatologist ने बताया सीरम लगाते हुए ये 3 गलतियां कर दीं तो नहीं मिलेगा कोई फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nail Paint, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com