विज्ञापन

साड़ी में लंबा और पतला कैसे दिखें? Stylist ने बताई आसान ट्रिक

साड़ी ड्रेपर और फैशन स्टाइलिस्ट हिना गेहानी ने साड़ी में लंबा और पतला दिखने के लिए कुछ खास टिप्स शेयर की हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

साड़ी में लंबा और पतला कैसे दिखें? Stylist ने बताई आसान ट्रिक
साड़ी में पतला कैसे दिखें?
(Photo Credit: Instagram)

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो हर ओकेजन के लिए परफेक्ट होती है. चाहे कोई हाउस पार्टी हो, शादी हो या त्योहार हो, साड़ी को कभी भी पहना जा सकता है. लेकिन कई लड़कियां अपनी हाइट या वेट की वजह से साड़ी पहनने से बचती हैं. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आप साड़ी में लंबी और पतली दिखें, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. साड़ी ड्रेपर और फैशन स्टाइलिस्ट हिना गेहानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने साड़ी में लंबा और पतला दिखने के लिए कुछ खास टिप्स शेयर की हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

स्टेप नंबर 1- पल्लू की पतली प्लीट्स बनाएं

साड़ी में अच्छा लुक पाने के लिए पल्लू को सही तरीके से सेट करना जरूरी है. स्टाइलिस्ट बताती हैं, इसके लिए सबसे पहले साड़ी का एक चक्कर कमर पर लगाकर कपड़े को अच्छी तरह टक कर लें. इसके बाद साड़ी का दूसरा चक्कर लगाएं और पल्लू को सामने की ओर ले आएं.

अब, पल्लू की पतली-पतली प्लीट्स बनाएं. इसके बाद पल्लू को बाएं कंधे पर रखें. पल्लू की पहली तह को थोड़ा ढीला रखें, ताकि कपड़े में हल्का घुमाव बन सके. इससे साड़ी का लुक सुंदर लगेगा.

स्टेप नंबर 2- कमर के पास कपड़े को ऐसे करें सेट

स्टाइलिस्ट बताती हैं, जब साड़ी पहनते समय पेट के पास कपड़ा ज्यादा इकट्ठा हो जाता है, तो उससे लुक थोड़ा भारी लगता है. इसलिए कमर के पास साड़ी को अच्छी तरह फैलाकर टक करें.

स्टेप नंबर 3- कमर को पतला दिखाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

स्टाइलिस्ट हिना गेहानी बताती हैं, साड़ी के पल्लू में जो घुमाव बनाया जाता है, उसे कमर के ठीक बीच में रखने के बजाय दाईं तरफ रखें. ऐसा करने से कमर के बीच में कपड़ा ज्यादा इकट्ठा नहीं होगा. इससे साड़ी की फिटिंग साफ दिखेगी और पूरा लुक भी अच्छा लगेगा. ध्यान रखें कि पिन लगाते समय कपड़े को बहुत ज्यादा न खींचें, वरना चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है.

स्टेप नंबर 4- आखिर में पल्लू को अच्छी तरह सेट करें

साड़ी पहनने के बाद पल्लू को कंधे पर सही तरीके से रखें. उसकी लंबाई अपनी पसंद के हिसाब से तय करें और सेफ्टी पिन से लगा दें, ताकि चलते समय पल्लू बार-बार नीचे न गिरे. इन सब से अलग ब्लाउज की फिटिंग पर भी ध्यान दें. स्टाइलिस्ट कहती हैं ब्लाउज भी आपके पूरे लुक को एनहांस करने में मदद करता है. अगर ब्लाउज की फिटिंग ठीक नहीं होगी, तो उससे भी आपका लुक बल्कि लग सकता है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Karva Chauth Mehndi Design: करवा चौथ कल, यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन की Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saree, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com