करी पत्ता ऐसा पौधा है, जिसे घर में लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि करी पत्ते खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं. करी पत्ते को ताजे तोड़कर सीधा खाने में डाला जा सकता है. इसके अलावा करी पत्तों का इस्तेमाल बालों और स्किन की देखभाल के लिए भी किया जाता है. यही कारण है कि बहुत से लोग अपने घर में करी पत्ते का पौधा लगाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि करी का पत्ते का पौधा बढ़ नहीं रहा है. अगर, आप भी अपने घर पर गमले में करी पत्ते का पौधा उगाना चाहते हैं तो इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं घर पर करी पत्ता कैसे उगाएं.
गमले में करी पत्ता कैसे उगाएं?
दरअसल, करी पत्ते का पौधा यानी कढ़ी पत्ता को देखभाल की जरूरत होती है. इसे सही धूप, पानी, मिट्टी और तापमान में रखना चाहिए. अगर इनमें से कोई भी चीज थोड़ी सी भी गड़बड़ हो जाए, तो इसकी ग्रोथ रुक सकती है. अगर, आप चाहते हैं कि आपका पौधा घना और हेल्दी रहे, तो इन बातों का ध्यान रखें.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सही मिट्टी और गमला
करी पत्ते का पौधा लगाने के लिए अच्छी मिट्टी और सही गमला लेना चाहिए. गमले में पानी निकलने के लिए जगह होनी चाहिए. इसके अलावा मिट्टी तैयार करने के लिए बगीचे की मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या कोको पीट मिला सकते हैं, क्योंकि मिट्टी में सही पोषक तत्व नहीं होंगे, तो जड़ों को पोषण नहीं मिल पाएगा और पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी.
पानी का ध्यान रखें
करी पत्ते के पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. ऐसे में जब भी आप पौधे को पानी दें तो इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा नहीं हो. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं, जबकि पानी की कमी से पत्ते सूखने लगते हैं. आप जब भी पौधे में पानी डालें, तब मिट्टी को चेक कर लें कि सूखी है या नहीं.
अच्छी धूप
करी पत्ते के पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए रोजाना अच्छी धूप की जरूरत होती है. अगर पौधे को सही धूप नहीं मिलती, तो उसकी पत्तियां पीली पड़ सकती हैं और ग्रोथ रुक सकती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो.
छंटाई और कीड़ों का ध्यान रखें
पौधे को घना और हेल्दी बनाने के लिए उसकी समय-समय पर छंटाई कर सकते हैं, लेकिन एक साथ बहुत सारी पत्तियां और टहनियां न काटें. इसके अलावा पत्तियों और तनों पर कीड़े दिखाई दें, तो इसके लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें:- अंडे के छिलके पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए बनाएं कैल्शियम वाली लिक्विड खाद
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं