घर की साफ-सफाई रोज होती है. इसके बाद भी कुछ घंटों में ही घर में चीटियां, छोटी मक्खियां और दूसरे कीड़े दिखाई देने लगते हैं. अक्सर लोग इसके लिए खाने की खुली चीजों या गंदगी को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन इसकी वजह आपके घर में रखी कुछ आम चीजें भी हो सकती हैं. अगर आपके घर पर कीड़े-मकोड़े दिखाई देते रहते हैं और इन्हें दूर रखना चाहते हैं तो आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर में कीड़े-मकोड़ों कैसे आ जाते हैं और घर से कीड़ों को दूर रखने के 5 आसान तरीके.
रसोई में रखा गीली स्पंज
बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पंज कीड़ों को घर में बुलावा देते हैं. क्योंकि स्पंज में खाने के छोटे कण और नमी जमा रहती है. लंबे समय तक स्पंज गीला रहता है तो इसमें बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं. इससे कॉकरोच और दूसरे कीड़े आसानी से आ जाते हैं. ऐसे में हमेशा बर्तन साफ करने के बाद अपना स्पंज भी अच्छी तरह से धोकर सुखाएं और समय-समय पर इसे बदलते रहें.
ज्यादा पके फल नहीं रखें
घर में रखी फलों की टोकरी देखने में तो अच्छी लगती है. हमेशा टोकरी में फल भरे रहते हैं, लेकिन उसमें रखे ज्यादा पके या सड़े हुए फलों में छोटी मक्खियों तेजी आती हैं. खासकर केले और दूसरे फल पकने के बाद उनसे आने वाली गंध कीड़े-मकोड़ों अपनी और खींचते हैं. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि घर में जो फल ज्यादा पक गया है उसे तुरंत हटा दें.
गमलों की गीली मिट्टी
बहुत से लोग घर के अंदर इनडोर प्लांट रखते हैं, जो घर के वातावरण को अच्छा बनाने का काम करते हैं, लेकिन इन पौधों में ज्यादा पानी देने से गीली मिट्टी में छोटे उड़ने वाले कीड़े यानी फंगस पनप जाता है. ये मिट्टी में अंडे देते हैं. इससे बचने के लिए पौधों की जरूरत के हिसाब से पानी डालें.
जूस या कोल्ड ड्रिंक की बोतल
अक्सर लोग खाली बोतलों और कैन को एक कोने में जमा कर देते हैं. ताकि उनको बाद में इस्तेमाल किया जा सके. लेकिन इनमें बचा हुआ थोड़ा सा जूस या कोल्ड ड्रिंक चींटियों और छोटी मक्खियों को बुलावा देता है. ऐसे में खाली बोतलों को अच्छी तरह पानी से जरूर धोएं.
पुराने गत्ते के डिब्बे
ऑनलाइन शॉपिंग के बाद घर में जमा होने वाले पुराने गत्ते के डिब्बे भी कीड़ों के छिपने की जगह बनते हैं. खासकर अंधेरी और नमी वाली जगहों पर रखे कार्डबोर्ड में सिल्वरफिश और दीमक जैसे कीड़े हो जाते हैं. इसलिए बेकार डिब्बों को घर में जमा न करें.

घर से कीड़ों को दूर कैसे रखें?
घर से कीड़ों को दूर रखने के लिए रसोई को सूखा रखें, खाने की चीजों को ढक कर रखें और नमी जमा न होने दें. इसके साथ ही समय-समय पर घर के कोनों और स्टोरेज वाली जगहों की सफाई करते रहें.
यह भी पढ़ें:- घर में सांप कैसे आ जाता है? घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं