चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे और बढ़ता कालापन कई लोगों की परेशानी बन जाता है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक आजमाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर अपराजिता के फूल से बना एक फेस पैक काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि दूध, मुल्तानी मिट्टी और चीनी के साथ इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आ सकता है. आइए जानते हैं इस नुस्खे को बनाने का तरीका और इसके बारे में जरूरी बातें.
अपराजिता के फूल को क्यों किया जा रहा है इस्तेमाल
अपराजिता के नीले फूलों में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं. यही वजह है कि इन फूलों का इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर कई तरह से किया जाता रहा है. हालांकि, अपराजिता के फूल झाइयां हमेशा के लिए खत्म कर देते हैं या स्किन को गोरा बनाते हैं इस दावे के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं.
दूध, मुल्तानी मिट्टी और चीनी का क्या है काम
इस वायरल नुस्खे में दूध, मुल्तानी मिट्टी और बारीक पिसी चीनी का इस्तेमाल किया गया है.
दूध: इसमें लैक्टिक एसिड की थोड़ी मात्रा होती है जो स्किन की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकती है.
मुल्तानी मिट्टी: यह स्किन का अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करती है. ऑयली स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.
चीनी: इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन चेहरे पर इसके मोटे कण रगड़ने से जलन और स्किन को नुकसाान पहुंच सकता है.
कैसे बनाएं अपराजिता के फूल का फेस पैक
सोशल मीडिया पर बताए गए तरीके के अनुसार, सबसे पहले अपराजिता के कुछ ताजे फूल लेकर उन्हें अच्छी तरह कूट लें. अब इसमें थोड़ा दूध मिलाकर रस निकाल लें. दूसरी तरफ दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में डेढ़ चम्मच बारीक पिसी चीनी मिलाएं. अब इसमें अपराजिता और दूध का तैयार मिश्रण डालकर पेस्ट बना लें. वीडियो में इस पैैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाने और फिर पानी से धोने की सलाह दी गई है. हालांकि, चीनी से स्क्रबिंग करने और मुल्तानी मिट्टी के कारण त्वचा में रूखापन या जलन हो सकती है.
ये भी पढ़ें- गुड़-कुमकुम की मेहंदी कैसे बनाएं? इसे लगाने से हाथों पर आता है खूबसूरत लाल रंग, जानें बनाने का आसान तरीका
झाइयों के लिए नुस्खे पर आंख बंद करके न करें भरोसा
बता दें कि झाइयां हार्मोनल बदलाव, धूप और त्वचा में मेलेनिन बढ़ने जैसे कारणों से हो सकती हैं. कोई घरेेलू फेस पैक इन्हें एक बार में या हमेशा के लिए खत्म करने की गारंटी नहीं देता. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. झाइयां लगाातार बढ़ रही हैं तो स्किन विशेषज्ञ से सलाह लें. सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- घुंघराले बालों के लिए कैसे बनाएं अलसी के बीज का जेल? जानिए अलसी के बीज के जेल को लगाने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं