घर की सफाई में सीलिंग फैन साफ करना सबसे ज्यादा झंझट वाला काम लगता है. ब्लेड पर जमी धूल को कपड़े से पोंछते ही गंदगी नीचे फर्श, सोफे या बेड पर गिर जाती है और सफाई का काम और बढ़ जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो एक पुरानी बेडशीट का कपड़ा आपके काम आ सकता है. एक्सवर्ट ने पंखे की सफाई का एक आसान घरेलू हैक शेयर किया है, जिसमें पुरानी बेडशीट के कपड़े की मदद से पंखे की पंखुड़ी पर जमी धूल को साफ कर सकते हैं. खास बात यह है कि सफाई के दौरान धूल को नीचे गिरने से काफी हद तक रोका जा सकता है.
पुरानी बेडशीट से साफ करें पंखा
इस तरीके के लिए आपको एक कॉटन की पुरानी बेडशीट चाहिए. पुरानी बेडशीट का कपड़ा इतना बड़ा होना चाहिए कि पंखे की पंखड़ी उसके अंदर आसानी से आ सके. कॉटन का कपड़ा पंखुड़ी पर जमी धूल और जाले को पकड़ने में मदद करता है. सफाई शुरू करने से पहले पंखे का स्विच बंद करना सबसे जरूरी है.
पंखे की पंखुड़ी को ठीक से करें साफ
सबसे पहले पुरानी बेडशीट को खोलें और पंखे की एक पंखुड़ी को उसके अंदर डाल दें. कोशिश करें कि पंखड़ी ज्यादातर हिस्सा बेडशीट के कपड़े के अंदर आ जाए. इसके बाद कवर को दोनों तरफ से हल्के हाथ से ब्लेड पर दबाकर पकड़ें. इससे सफाई करते समय धूल नीचे गिरने की संभावनाा कम होगी.
धीरे-धीरे बाहर की तरफ खींचें
अब पुरानी बेडशीट को पंखे की पंखुड़ी पर हल्का दबाव देते हुए धीरे-धीरे बाहर की तरफ खींचें. पंखुड़ी पर जमी धूल कपड़े से साफ होती जाएगी और काफी गंदगी कपड़े के अंदर ही जमा हो जाएगी. इस तरीके को पंखे की बाकी पंखुड़ी पर भी एक-एक करके दोहरााया जा सकता है. यह वही तरीका है जिसे एक्सपर्ट ने अपने घरेलू सफाई हैक में बताया है.
सफाई के बाद कवर को ऐसे संभालें
सभी पंखुड़ी साफ करने के बाद पंखे के बीच वाले हिस्से को किसी साफ कपड़े से पोंछ सकते हैं. इस्तेमाल किए गए पुरानी बेडशीट को सीधे कमरे में झाड़ने के बजाय सावधानी से डस्टबिन के पास खोलें और फिर धोने के लिए रख दें. इससे जमा धूल दोबाराा कमरे में फैलने से बच सकती है.
सफाई करते समय सुरक्षा का रखें ध्यान
पंखा साफ करते समय सिर्फ स्विच बंद करना ही नहीं, बल्कि पंखे के पूरी तरह रुकने का इंतजार करना भी जरूरी है. अगर पंखड़ी तक पहुंचने के लिए स्टूल या सीढ़ी का इस्तेमाल करना पड़े तो उसे समतल जगह पर रखें. बहुत ऊंचाई पर या अस्थिर स्थिति में खड़े होकर पंखा साफ करने से बचें. यह घरेलू हैक धूल को नियंत्रित करने में मदद कर सकताा है, लेकिन बहुत ज्यादा जमी गंदगी के लिए सामान्य सफााई की जरूरत पड़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं