विज्ञापन

5 पौधे जो कीड़े-मकोड़ों को रखेंगे दूर? कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका

अगर, आप चाहते है कि आपके घर से कीड़े-मकोड़े दूर रहें तो आप अपने बगीचे, आंगन या खिड़कियों के पास ऐसे पौधे लगा सकते हैं जो नेचुरल रूप से कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं. यहां जानिए कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने वाले 5 पौधे.

5 पौधे जो कीड़े-मकोड़ों को रखेंगे दूर? कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका
कीड़ों को भगाने का आसान तरीका
file photo

हर को चाहता है कि उसका घर साफ रहे, लेकिन घर में अक्सर मक्खियां और दूसरे कीड़े-मकोड़े मंडराते रहते हैं. हालांकि, कीड़ों को भगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल स्प्रे तेज और ज्यादा गंध फैलाते हैं. केमिकल स्प्रे की महक हर किसी को बर्दाश्त नहीं होती. अगर, आप चाहते है कि आपके घर से कीड़े-मकोड़े दूर रहें तो आप अपने बगीचे, आंगन या खिड़कियों के पास ऐसे पौधे लगा सकते हैं जो नेचुरल रूप से कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं. चलिए आपको ऐसे 5 पौधों के बारे में बताते हैं जो कीड़े-मकोड़ों को दूर रख सकते हैं?

लैवेंडर

लैवेंडर अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है. कई तरह के कीड़े इसकी गंध पसंद नहीं करते. इसकी पत्तियों में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो मच्छरों, पिस्सुओं, पतंगों और मक्खियों को दूर रखने में मदद करते हैं. आप इसे घर के दरवाजों, खिड़कियों, बालकनी या धूप वाली जगह में लगा सकते हैं. इससे उड़ने वाले कीड़े घर से दूर रहेंगे.

गेंदा

गेंदे का पौधा कीटों को दूर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसकी खुशबू कई तरह के कीड़ों को पास आने से रोकती है. ये सफेद मक्खियों, पौधों का रस चूसने वाले कीड़े, मच्छरों और मिट्टी में रहने वाले कुछ कीटों को दूर रखने में मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

लेमनग्रास

लेमनग्रास की नींबू जैसी खुशबू मच्छरों और कई कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. इसी पौधे से सिट्रोनेला जैसे तेल मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल कई मच्छर भगाने वाले उत्पादों में किया जाता है. इसकी सुगंध मच्छरों की लोगों को पहचानने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे वे आसपास कम आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

तुलसी

तुलसी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि कीटों को दूर रखने के लिए भी जानी जाती है. इसकी पत्तियों में मौजूद प्राकृतिक तेल मच्छरों और अन्य छोटे कीड़ों को पसंद नहीं आते. तुलसी के पौधे को किचन, बालकनी या बैठने की जगह के पास रखने से इसकी सुगंध आसपास फैलती रहती है, जिससे कीड़े कम आते हैं.

पुदीना

पुदीने की खुशबू लोगों को अच्छी लगती है, लेकिन कई कीड़े इससे दूर रहते हैं. इसकी सुगंध चींटियों, मकड़ियों, मच्छरों और कुछ अन्य कीटों को पास आने से रोकने में मदद कर सकती है. इसे दरवाजों या बाहरी दीवारों के पास रख सकते हैं, ताकि रेंगने वाले कीड़े घर के करीब न आ सकें.

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए

यह भी पढ़ें:- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके 

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Insects, Insects And Bugs, Kide Makode Kaise Bhagaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com