विज्ञापन

हाथ-पैर का जिद्दी मैल कैसे दूर करें? हाथ-पैर की गंदगी और कालापन छुड़ाने के लिए क्या करें, जानिए...

How to Remove Dirt from Skin: हाथ-पैर की जिद्दी मैल साफ करने के लिए ओट्स और बेसन जैसे घरेलू विकल्प आजमा सकते हैं. हालांकि, नींबू का रस त्वचा में जलन पैदा कर सकता है. नियमित सफाई, मॉइश्चराइजर और जरूरत पड़ने पर स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है.

हाथ-पैर का जिद्दी मैल कैसे दूर करें? हाथ-पैर की गंदगी और कालापन छुड़ाने के लिए क्या करें, जानिए...
हाथ-पैर की गंदगी छुड़ाने के लिए क्या करें
ndtv

कई बार नहाने और साबुन से हाथ-पैर धोने के बाद भी स्किन पर गंदगी, रूखापन और कालापन नजर आता है. खासकर उंगलियों के आसपास, नाखूनों के किनारों, एड़ियों और जोड़ों पर जमा मैल आसानी से नहीं निकलता है. ऐसे में लोग स्किन को साफ करने के लिए जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं, जिससे जलन और रूखेपन की समस्या हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ आसान तरीकों से हाथ-पैर की सफाई कर सकते हैं. हालांकि, हर तरह का कालापन मैल नहीं होता. कई बार इसकी वजह टैनिंग, रूखी त्वचा या पिग्मेंटेशन भी हो सकती है.

ओट्स से करें हल्की सफाई

जानकारी के अनुसार, ओट्स का इस्तेमाल स्किन की सफाई के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए बारीक पिसे ओट्स में थोड़ा पानी या सादा दही मिलाकर पेस्ट बनाा लें. इसे हाथों और पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें. ओट्स स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकते हैं. ध्यान रखें कि स्क्रब को जोर से न रगड़ें. संवेदनशील त्वचा पर इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

बेसन का ऐसे करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट के अनुसार, बेसन का इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर त्वचा की सफाई के लिए किया जाता रहा है. आप थोड़े से बेसन में पानी या साादा दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इसे हाथ-पैर पर लगाएं और सूखने से पहले हल्के हाथों से धो लें. अगर त्वचा रूखी या संवेदनशील है तो बेसन को रगड़कर हटाने से बचें और बााद में मॉइश्चराइजर लगाएं.

आलू और नींबू लगाने से बचें

इसके अलावा, आलू और नींबू के रस को अक्सर स्किन का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे के तौर पर बतााया जाता है. लेकिन नींबू का रस स्किन में जलन पैदा कर सकता है, खासकर तब जब स्किन रूखी, कटी हुई या संवेदनशील हो. इसलिए मैल हटाने के लिए नींबू का रस सीधे स्किन पर लगाना सही विकल्प नहीं है. आलू के रस से भी मैल हटने का पुख्ताा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

ये भी पढ़ें- बालों को काला करने के लिए ये शैंपू बनाकर लगाती हैं Shalini Passi, जानें सफेद बालों को काला करने का नेचुरल तरीका

हल्दी-बेसन से ज्यादा जरूरी मॉइश्चराइजर

हल्दी और बेसन का पेस्ट लगाने के बजाय हाथ-पैर की नियमित सफाई पर ध्यान दें. हल्दी से कुछ लोगों को एलर्जी या जलनन हो सकती है. हाथ-पैर धोने के लिए हल्के साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर लगााएं, ताकि रूखापन कम हो और त्वचाा की प्राकृतिक नमी बनी रहे.

कब लें एक्सपर्ट की सलाह

बता दें कि अगर हाथ-पैर का कालापन लगाताार बना रहता है, स्किन मोटी हो रही है या गर्दन, उंगलियों और जोड़ों पर असामान्य रूप से कालापन बढ़ रहा है तो इसे केवल मैल समझकर रगड़ते न रहें. ऐसी स्थिति में स्किन एक्सपर्ट से सलााह लेना बेहतर है. नियमित सफाई, मॉइश्चराइजर और धूप में सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किन की देखभाल में मददद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- Homemade Facewash: बाजार वाले महंगे फेसवॉश छोड़िए! घर पर बना लें नीम का देसी Facewash, चमक उठेगा आपका चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Kalapan Kaise Door Kare, Kalapan Kaise Hataye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com