विज्ञापन

घर के गीले कचरे से बनाएं ऑर्गेनिक खाद, पौधों की मिट्टी को मिलेगा पोषण, बस अपनाएं ये आसान तरीका

Make Fertilizer from Banana Peels: घर में फलों के छिलके फेंकने के बजाय उनसे ऑर्गेनिक खाद तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सूखे पत्ते, मिट्टी और गीले कचरे की परतें लगाएं. सही नमी और हवा मिलने पर खाद तैयार होगी जो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में मदद करेगी.

घर के गीले कचरे से बनाएं ऑर्गेनिक खाद, पौधों की मिट्टी को मिलेगा पोषण, बस अपनाएं ये आसान तरीका
kele ke chhilke se khaad kaise banaye
ndtv

घर में फल खाने के बाद अक्सर केले, संतरे, सेब और दूसरे फलों के छिलके कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके आपके घर के पौधों के लिए उपयोगी खाद बनाने में काम आ सकते हैं. अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आप चाहते हैं कि गमलों की मिट्टी अच्छी बनी रहे, तो घर के गीले कचरे से खाद बनाने का तरीका अपना सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. सूखे पत्तों, थोड़ी मिट्टी और फलों के छिलकों की मदद से घर पर ही कंपोस्ट तैयार की जा सकती है. हालांकि खाद बनाते समय नमी, हवा और सूखे-गीले कचरे का संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

खाद बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत

घर पर फलों के छिलकों से खाद बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजें इकट्ठा करनी होंगी. इसके लिए केले, संतरे, सेब और आम के छिलके ले सकते हैं. इनके अलावा सूखे पत्ते, बिना प्लास्टिक की परत वाला कटा हुआ गत्ता या कागज, थोड़ी मिट्टी या पुरानी खाद और पानी की जरूरत होगी. सारी चीजों को मिलाकर रखने के लिए हवा आने-जाने की सुविधा वाला डिब्बा या मटका इस्तेमााल करें.

कैसे बनाएं घर पर फलों के छिलकों से खाद

सबसे पहले डिब्बे या मटके की तली में सूखे पत्तों और गत्ते के छोटे टुकड़ों की परत बिछाएं. इसके ऊपर फलों के छिलके डालें और फिर थोड़ी मिट्टी या पुराानी खाद की परत लगाएं. इसी तरह सूखे और गीले पदार्थों की बारी-बारी से परतें बनाते रहें. इससे मिश्रण में नमी और कार्बन का संतुलन बनााए रखने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि डिब्बे में प्लास्टिक, कांच, मांस, डेयरी उत्पाद या तेल वाला बचा हुआ खाना न डालें. इससे बदबू और कीटों की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें- बालों में तेल कब लगाएं? धोने से पहले या बाद, जानें बालों की केयर कैसे करें

खाद बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

कंपोस्ट के मिश्रण में नमी होनी चाहिए, लेकिन उसमें पानी जमाा नहीं होना चाहिए. अगर मिश्रण बहुत गीला है तो उसमें सूखे पत्ते या गत्ता मिलाएं. वहीं, सूखा लगने पर थोड़ा पानी छिड़क सकते हैं. समय-समय पर मिश्रण को पलटें, ताकि हवा अंदर पहुंच सके और खाद बनने की प्रक्रियाा ठीक से चलती रहे.

कितने दिनों में तैयार होगी खाद

खाद तैयार होने में मौसम, नमी, सामग्री के छोटे-बड़े टुकड़ों और हवा की उपलब्धता के अनुसार कई सप्ताह से कुछ महीने तक लग सकते हैं. इसलिए 30 से 45 दिन में खाद तैयाार होने की गारंटी नहीं है. जब मिश्रण गहरे भूरे रंग का भुरभुरा और मिट्टी जैसी खुशबू वालाा हो जाए तथा उसमें छिलकों की पहचान मुश्किल हो, तब इसे इस्तेमाल करने के लिए जांच सकते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट की सलाह है कि अधपकी खाद सीधे पौधों की जड़ों में न डालें. अच्छी तरह तैयार कंपोस्ट को गमले की मिट्टी में सीमित माात्रा में मिलाएं. इससे मिट्टी की संरचना और पोषक तत्वों को बेहतर बनाने में मददद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- गंदगी और चिकनाई भरा पोछा कैसे साफ करें? पोछे साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kele Ke Chhilke Se Khaad Kaise Banaye, Make Fertilizer From Banana Peels, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com