विज्ञापन

Homemade Facewash: बाजार वाले महंगे फेसवॉश छोड़िए! घर पर बना लें नीम का देसी Facewash, चमक उठेगा आपका चेहरा

आप नीम की पत्तियों की मदद से आसानी से घर पर होममेड फेस वॉश बना सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं होगी. आप घर पर मौजूद चीजों से ही होममेड फेसवॉश बना सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

Homemade Facewash: बाजार वाले महंगे फेसवॉश छोड़िए! घर पर बना लें नीम का देसी Facewash, चमक उठेगा आपका चेहरा
नीम के पत्तों से फेसवॉश कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Homemade Neem DIY Face Wash: हर किसी की चाह होती है कि उसकी त्वचा हमेशा चमकती रहे और ग्लो करे. इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई महंगे फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनसे कई बार स्किन ड्राय होना शुरू हो जाती है और कई मामलों में चेहरे पर पिंपल्स भी हो जाते हैंं. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही होममेड नीम फेसवॉश बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इस देसी फेसवॉश से आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं सेे छुटकारा मिलेगा. साथ ही आपका फेस एकदम चमक उठेगा. 

फेसवॉश बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • नीम पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • गुलाब जल

कैसे बनाएं?

इस फेसवॉश को बनाने के लिए पहले 2 छोटी चम्मच नीम पाउडर के साथ एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं. अब दोनों चीजों में 1 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें. इस पेस्ट को मिक्स करने के लिए आप पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और आपको फेसवॉश बनकर तैयार हो जाएगा.

कैसे करें यूज?

इस फेसवॉश को यूज करने के लिए आप पहले अपने फेस को साफ पानी से धो लें. फिर इस पेस्ट की पतली सी लेयर अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. आखिर में पानी से धो लें और तौलिए की मदद से पोंछ लें. अगर आपको किसी भी तरह की जलन होती है तो इसका इस्तेमाल न करें.

Latest and Breaking News on NDTV

होममेड नीम फेसवॉश बनाने का दूसरा तरीका

  • नीम पाउडर 
  • एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं होममेड फेसवॉश?

इस फेसवॉश को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल के साथ 1 छोटी चम्मच नीम पााउडर मिलाएं. अब दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें. आपको होममेड नेचुरल फेसवॉश बनकर तैयार हो जाएगा. 

कैसे करें इस्तेमाल?

इस होममेड फेसवॉश को इस्तेमाल करने के लिए आप चेहरे को साफ पानी से धो लें. फिर इस फेसवॉश को हल्केे हाथोंं की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट तक इसे लगे रहने दें. इसके बाद साफ पानी से फेसवॉश कर लें. आखिर में तौलिए की मदद से हल्के हाथों से चेहरे को पोंछ लें. ध्यान रहे कि इस फेसवॉश को आंखों के आसपास न लगाएं वरनाा जलन महसूस हो सकती है.

जरूरी बातें

  • इन नेचुरल फेसवॉश को यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • जलन, खुजली या रेडनेस होने पर इसका इस्तेमाल न करेंं.
  • सेंसिटिव स्किन है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें.

यह भी पढ़ें: जया किशोरी ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, निखार के लिए ये होम मेड टोनर लगाती हैं, जानें कैसे बनाएं

यह भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए शहद के फेस पैक के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Neem Face Wash, DIY
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com