विज्ञापन

Dark Knees: घुटनों का कालापन कैसे कम करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया घुटनों की डार्कनेस कम करने के लिए क्या लगाना चाहिए

अगर आपके घुटने बाकी पैरों की तुलना में ज्यादा काले नजर आते हैं, तो सही स्किन केयर से इस डार्कनेस को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं घुटनों का कालापन दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है-

Dark Knees: घुटनों का कालापन कैसे कम करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया घुटनों की डार्कनेस कम करने के लिए क्या लगाना चाहिए
घुटनों की डार्कनेस कम करने के लिए क्या लगाना चाहिए
(Photo Credit: NDTV)

कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके घुटनों की स्किन बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा ड्राई, खुरदरी और डार्क नजर आती है. अब, कई लोग घुटनों के इस कालेपन को दूर करने के लिए बार-बार स्क्रब करते हैं, तमाम तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई खास फर्क नजर नहीं आता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और घुटनों के कालेपन को साफ करने का कोई असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने इस परेशानी से निजात पाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर आंचल पंथ के मुताबिक, घुटनों का रंग हल्का डार्क होना आम बात है. लेकिन अगर डार्कनेस ज्यादा है तो सही स्किन केयर से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

क्यों काला पड़ने लगता है घुटनों का रंग?
  • इसे लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, त्वचा पर सूजन या कोई चोट लगने के बाद घुटनों पर काले निशान पड़ जाते हैं. इसे पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है. 
  • इसके अलावा घुटनों की त्वचा मोटी होने, बार-बार रगड़ लगने या ज्यादा घर्षण के कारण भी स्किन का कलर डार्क पड़ने लगता है. 
  • मोटापे के कारण भी घुटनों का कलर डार्क दिख सकता है. 
  • इन सब से अलग कुछ लोगों के घुटने प्राकृतिक रूप से ही शरीर के बाकी हिस्सों से थोड़े डार्क होते हैं.

क्या करें?

एक्सफोलिएशन

स्किन की डॉक्टर बताती हैं, घुटनों की डार्कनेस को दूर करने के लिए सबसे पहले हफ्ते में एक बार हल्का एक्सफोलिएशन किया जा सकता है. इससे घुटनों पर जमा डेड स्किन को साफ करने में मदद मिलती है. बस ध्यान रखें कि आपको अपने घुटनों को जोर-जोर से रगड़ना नहीं है. ज्यादा रगड़ने से त्वचा में जलन हो सकती है और कालेपन की समस्या और भी बढ़ सकती है.

मॉइस्चराइजर

ड्राई स्किन ज्यादा डार्क दिखती है. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट घुटनों पर दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह देती हैं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और घुटने ड्राई भी नहीं दिखते हैं. 

लाइटनिंग क्रीम

अगर घुटने बहुत ज्यादा डार्क हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से स्किन लाइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

टाइट कपड़े और रगड़ से बचें

इन सब से अलग घुटनों पर कपड़ों की लगातार रगड़ भी डार्कनेस बढ़ा सकती है. इसलिए बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें. घुटनों को बार-बार रगड़कर साफ करना भी बंद करें. इससे डार्कनेस और बढ़ने लगती है.

इन छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप अपने घुटनों के कालेपन को काफी हद तक कम कर सकते हैं. हालांकि, अगर इतना करने के बाद भी कालापन अचानक बढ़ रहा है, त्वचा मोटी हो रही है या साथ में खुजली, रेडनेस जैसी परेशानी है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है. 

यह भी पढ़ें- रात में बालों में तेल लगाकर सोने से क्या होता है? हेयर एक्सपर्ट ने बताया तेल से बालों पर कैसा असर होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dark Knees, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com