कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी उंगलियों के जोड़ धीरे-धीरे काले दिखने लगे हैं. हाथों का बाकी हिस्सा तो साफ है, लेकिन जोड़ अचानक डार्क नजर आने लगे हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं यानी आपके नकल्स भी पहले के मुकाबले थोड़े डार्क दिख रहे हैं, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसका कारण, साथ ही जानेंगे डार्क नकल्स पर क्या लगाना चाहिए.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर बताती हैं, उंगलियों के जोड़ काले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. कुछ कारण नॉर्मल होते हैं, जबकि कुछ मामलों में यह शरीर में चल रही किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है.
क्यों काला पड़ने लगता है उंगलियों के जोड़ का रंग?
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, यह समस्या कुछ लोगों में जेनेटिक यानी परिवार से मिली हो सकती है. इसके अलावा धूप में ज्यादा रहने, हाथों को बार-बार रगड़ने या ड्राईनेस की वजह से भी उंगलियों के जोड़ काले पड़ने लगते हैं.
ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदारडर्मेटोलॉजिस्ट आगे बताती हैं, कुछ मामलों में ये डायबिटीज, मोटापा, PCOS या स्किन से जुड़ी कोई बीमारी जैसे एक्जिमा, सोरायसिस या डर्मेटाइटिस का शुरुआती साइन भी हो सकता है. इससे अलग शरीर में कुछ विटामिन की कमी का असर भी त्वचा पर भी दिखाई दे सकता है. खासकर विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से नकल्स डार्क पड़ने लगते हैं.
Dark Knuckles पर क्या लगाएं?- इस सवाल का जवाब देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, सबसे पहले हाथों को ड्राई न रहने दें. इसके लिए हाथों पर रोज अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे ड्राईनेस कम होगी और त्वचा पर रगड़ कम पड़ेगी.
- बाहर जाते समय चेहरे के साथ-साथ हाथों पर भी सनस्क्रीन लगाएं. आपके हाथ भी धूप के सीधे संपर्क में आते हैं, जिससे भी स्किन डार्क पड़ सकती है.
- इससे अलग स्किन को लाइट करने के लिए आप विटामिन सी, हयालूरोनिक एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड या कोजिक एसिड वाले प्रोडक्ट भी लगा सकते हैं. लेकिन ज्यादा मात्रा में या बार-बार लगाने से बचें. इससे स्किन और ड्राई हो सकती है.
स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, अगर इतना करने के बाद भी उंगलियों के जोड़ का कलर डार्क हो रहा है, तो इस कंडीशन में एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- 30 सेकंड में पता चल जाएगा बालों का झड़ना नॉर्मल है या नहीं? Hair Fall हो रहा है तो आज ही करें टेस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं