Fati adiyan : ठंड के मौसम में सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि पूरी शरीर ड्राई हो जाती है. सर्दियों में लोग फटी एड़ियों (crack heels) से भी बहुत परेशान रहते हैं, खासकर महिलाएं. कुछ के एड़ियों से तो खून निकलने लगता है. जिसमें बहुत ज्यादा दर्द भी होने लगता है. ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय (home remedy) अपना लेना चाहिए क्योंकि ये इस समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे. तो चलिए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में.
फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे | home remedies for cracked heels
- अगर आप अपनी फटी एड़ियों से निजात पाना चाहते हैं तो इसकी स्क्रबिंग बहुत जरूरी है. इसके लिए आप चीनी, शहद और नींबू का इस्तेमाल करें. यह आपकी एड़ियों के डेड सेल्स को निकाल देंगे.
-फटी ए़ड़ियों से छुटकारा दिलाने में वैक्स भी बहुत कारगर होता है. इसमें दो बूंद तेल मिलाकर रात में लगाकर मोजे पहन लीजिए फिर, सुबह में साफ कर लीजिए. इससे आपकी फटी एड़ियां धीरे-धीरे ठीक होने लगेंगी.
- आपको फटी एड़ियों से राहत दिलाने में चावल का आटा भी कारगर है. आपको 2 चम्मच चावल का आटा लेना है फिर उसमें 1 चम्मच शहद, 3-4 बूंद सेब का सिरका और जैतून या नारियल का तेल लगाकर अच्छे से मालिश करना है.
- वैसलीन भी फटी एड़ियों से निजात दिलाने में कारगर है. बस आपको सोने से पहले इसे लगा लेना है. इससे आपको जल्द आराम मिलना शुरू हो जाएगा.
- इसके अलावा आप फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए गरम पानी में पैर डालकर बैठ जाइए फिर प्यूमिस स्टोन से एड़ियों को रगड़कर साफ करें, फिर बादाम तेल या नारियल तेल गरम करके एड़ियों पर लगाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं