Cockroach Kaise Bhagaye Gharelu Upay: मानसून में घर में कीड़े-मकोड़ों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है. दरअसल, बारिश के मौसम में नमी, सीलन और पानी भरने के कारण कॉकरोच यानी तिलचट्टे नालियों से निकलकर तेजी से घरों में आने लगते हैं. अगर इनकी संख्या काफी ज्यादा हो जाए तो, इन्हें भगाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. इन्हें भगाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन्हें कुछ दिनों तक तो फायदा देखने को मिलता है, लेकिन फिर से परेशानी बढ़ जाती है. साथ ही इनसे पालतु जानवरों और छोटे बच्चों को भी खतरा हो सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कॉकरोच यानी तिलचट्टों को आसानी से घर से भगा सकते हैं.
कपूर से कैसे भगाएं कॉकरोच? | Cockroach Kaise Bhagaye
कॉकरोच भगाने के लिए कपूर एक असरदार घरेेलू उपाय माना जाता है. दरअसल, इसकी तेज गंध तिलचट्टो को पसंद नहीं आती है और वे दूर भागते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं.
- कपूर के पानी से पोछा
इसके लिए आप पहले कपूर का पाउडर बना लें और फिर इसे पोछे वाले पानी में डाल दें. इसमें आप लौंग या नीम का तेल भी डाल सकते हैं. फिर इस पानी से पोछा लगाएं. इससे कॉकरोच घर से भाग जाएंगे.
- स्प्रे का इस्तेमाल
कॉकरोच को भगाने के लिए आप कपूर का पाउडर बनाएं और फिर पानी में मिला दें. अब इस घोल को एक स्प्रे वाली बोतल में भरें और आपको जहां कॉकरोच दिखें वहां स्प्रे कर दें.
- पोटली बनाएं
कॉकरोच को भगाने के लिए आप कपूर का पाउडर बनाएं और कपड़े या कागज की पोटली में भरकर रख देंं. इन्हें वहां रखें जहां आपको कॉकरोच दिखाई देते हैं. इससे कॉकरोच भाग जाएंगे.

अन्य घरेलू उपाय
बेकिंग सोडा और चीनी
इस उपाय के लिए आप एक कटोरी में बराबार मात्रा में चीनी और बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इस मिश्रण को घर में जगह-जगह पर रख दें. दरअसल, चीनी कॉकरोच को आकर्षित करेगी और बेकिंग सोडा उन्हें मार सकता है.
नीम का करें इस्तेमाल
नीम भी कॉकरोच को भगाने में काफी मददगार माना जाता है. इसके लिए आप नीम का पाउडर बनाएं और घर के कोनों में रख दें. खासतौर कॉकरोच किचन में ज्यादा नजर आते हैं, इसे आप किचन में भी रख सकते हैं. नीम की तीखीी और तेज गंध कॉकरोच को भगाने में मदद करेगी.
साफ-सफाई का ध्यान
कॉकरोच का घर में आने से रोकने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है. साथ ही आप अपने बाथरूम, किचन और सिंक को इस्तेमाल करने के बाद सूखा रखें. दरअसल, गंदगी और नमी से कॉकरोच की संख्या तेजी से बढ़ती हैै. ऐसे में नियमित रूप से साफ-सफाई करना काफी महत्वपूर्ण होता है.
यह भी पढ़ें: फेस की टैनिंग ने खूबसूरती को कर दिया फीका? अपनाएं ये 3 देसी फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा
यह भी पढ़ें: रूखे और बेजान हो गए हैं बाल? किचन में रखे इस मसाले से बनाकर लगाएं हेयर मास्क, लौटेगी खोई हुई चमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं