बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के रेगुलर यूज से बालों का रूखा और बेजान होना काफी आम बात है. साथ ही कई लोग इस समस्या से परेशान भी रहते हैं. कई कोशिशों और महंगे ट्रीटमेंट्स के बाद भी बालों की चमक वापिस नहीं आती, जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं. आज हम आपको ऐसे देसी हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप किचन में मौजूद मसाले से आसानी से बना सकते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों की खोई हुई चमक भी वापिस लौट आएगी.
कौन सा किचन मसाला करेगा फायदा?
आज हम जिस मसाले की बात कर रहे हैं वो है- मेथी. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अगर आपके बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए महसूस होते हैं, तो मेथी से बना हेयर मास्क उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकताा है. दरअसल, मेथी के दानों में प्रोटीन और कई जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं, इसलिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलना बालों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी माना जाता है. वहीं, मेथी खाने से शरीर को पोषण मिलता है और इसका पेस्ट बालों पर लगाने से बाल हेल्दी होते हैं.

कैसे बनाएं हेयर मास्क?
मेथी से हेयर मास्क को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
- मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख देंं.
- सुबह दोनों चीजों को मिक्सी में डालें और अच्छे से पीस लें.
- इससे गाढ़ा और चिपचिपा लेप तैयार हो जाएगा. यही आपका हेयर मास्क होगा.
कैसे करें इस्तेमाल?
तैयार किए गए हेयर मास्क को आप हेयरवॉश करने से पहले अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं. इस मास्क को 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर साफ पानी से सिर को धो लें. दरअसल, मेथी पानी में भीगने के बाद काफी सॉफ्ट हो जाती है और उसकाा चिपचिपा हिस्सा बाहर आ जाता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है. इसके नियमित इस्तेमाल से बाल मुलायम और सिल्की हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बची हुई कॉफी से चेहरे और बॉडी के लिए ऐसे बनाएं नेचुरल स्क्रब, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं