विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परेशानी में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं, सोच को हकीकत से जोड़कर चले

Sagittarius Tarot Card Horoscope 06 October: Nine of swords की ऊर्जा झूठी बातों को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत करना, कल्पनाशीलता को वास्तविक जीवन पर हावी होने देने से दूरी और सभी कार्यों को व्यवस्थित करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परेशानी में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं, सोच को हकीकत से जोड़कर चले
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: कुछ ऐसी परेशानी में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं.जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता अभी नजर नहीं आ रहा है. छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत न करें. अपनी कल्पनाशीलता को वास्तविक जीवन के ऊपर हावी ना होने दे. परिवार के लोगों का साथ और सहयोग आपके कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद कर सकता है. किसी को अपमानित न करें. अपने व्यवहार में लोगों को नीचा दिखाने की आदत में बदलाव लाए. इस आदत के चलते लोगों से दूरियां हो सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में अचानक से आए बदलाव अचंभित कर सकते हैं. नए अधिकारी के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा सकती है.अनावश्यक चीजों को कार्यक्षेत्र से बाहर किया जा सकता है. इस स्थिति में कुछ वरिष्ठ लोगों की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. देर रात तक कार्य करने के कारण जीवनसाथी के सवाल जवाब परेशान कर सकते हैं. इस समय अपने कार्यों को व्यवस्थित कर नए एवं पुराने कार्यों के विश्लेषण करने पर विचार कर सकते है. 

स्वास्थ्य/Health

किसी जहरीले कीड़े के काटने से कच्छ में छोटी-छोटी फुंसियां हो सकती हैं. इन फुंसियों के कारण प्रभावित स्थान पर जलन बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पारिवारिक मामलों में खर्चों को लेकर ज्यादा कंजूसी ना करें.बड़े बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय के परिजनों से बातचीत लाभदायक हो सकती है. अपने रिश्ते को विवाह तक ले जाने की बात दोनों के परिजनों से कर सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com