विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी की भावनाओं की परवाह, कार्यशैली में बदलाव पर विचार करें

Aries Tarot Card Horoscope 04 October: Page of cups की ऊर्जा व्यवसाय विस्तार के नए अनुबंधों पर सहमति, पुरानी बातों की कड़वाहट से दूरी और बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सचेत रहने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी की भावनाओं की परवाह, कार्यशैली में बदलाव पर विचार करें
Aries Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: रिश्तों की गरिमा बनाए रखें.पुराने लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें.व्यक्तिगत कार्यों को पहले पूरा करें.जीवनसाथी की भावनाओं को समझें. बच्चों को लेकर सावधान रहें.नए लोगों के साथ बच्चों को ज्यादा मेलजोल न बढ़ाने दे. किसी पुराने कार्य को लेकर आ रही परेशानी दुविधा में डाल सकती है.संतान के आलसी स्वभाव से चिंतित हो सकते है. उसकी उच्च शिक्षा को लेकर कुछ अच्छे संस्थानों का चयन कर सकते है.कार्यों को पूरा करने में किसी भी तरह की गलती न करें.

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय विस्तार के लिए कुछ नए अनुबंधों पर विचार कर सकते है. कार्य क्षेत्र में पुरानी बातों को लेकर व्यवहार में कड़वाहट ना लाएं. किसी योजना के बार-बार असफल होने पर उसका पुनः अवलोकन किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर कार्य शैली में बदलाव लाकर स्थिति को संभालने का प्रयास करें. शिक्षा और शोध से जुड़े व्यक्तियों को समय समय पर अपडेट करने की कोशिश करते रहना चाहिए. नौकरी में नए बदलाव लाने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health

कोहनी में दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सक टेनिस एल्बो की आशंका हो सकती है. इस समय भारी वजन न उठाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance 

व्यवसाय में आए नए अनुबंध लाभ लेकर आ सकते है. पैसों को लेकर जोखिम ना ले. 

रिश्ते/Relationship

वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए. कार्यों को परिवार से ज्यादा प्राथमिकता न दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com