विज्ञापन

DIY Hacks: प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना लें ये कमाल की 6 चीजें, घर में आएंगी बहुत काम

आज हम आपको पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से ऐसी चीजों को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो घर में बहुत काम आएंगी. साथ में इनसे आपके पैसे भी बचेंगे.

DIY Hacks: प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना लें ये कमाल की 6 चीजें, घर में आएंगी बहुत काम
प्लास्टिक की बोतलों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Plastic Bottles: अक्सर घर में पानी, कोल्ड ड्रिंक या बाकी खाली प्लास्टिक बोतलें इकट्ठा होती रहती हैं, जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और मेहनत से इन्हीं बेकार बोतलों से कई उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं. आज हम आपको पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से ऐसी ही चीजें बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये घर में बहुत काम आएंगी, साथ में पैसों की भी बचत होगी. आइए जानते हैं खाली बोतलों से बनने वाले कुछ आसान और उपयोगी DIY आइडियाज. इसकी जानकारी @homeactivitieswithrajesh नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

1. छोटा ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बनाएं

इसके लिए दो प्लास्टिक बोतलों के ऊपरी हिस्से को काटकर उनके ढक्कन बंद कर दें और दोनों हिस्सों को आपस में चिपका लें. इसके बाद किनारों को थोड़ा सजाकर एक छोटा बॉक्स तैयार कर सकते हैं. इसमें अंगूठियां, चेन, इयररिंग्स और छोटी एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं. खास बात ये है कि सफर के दौरान भी ये काफी काम आता है.

2. झाड़ू को मजबूत बनाने की ट्रिक

बोतल के निचले हिस्से को काटकर झाड़ू के ऊपर चढ़ा दें. फिर हल्की गर्मी देकर प्लास्टिक को झाड़ू के चारों ओर सेट कर दें. इससे झाड़ू की सींकें बाहर नहीं निकलेंगी और झाड़ू लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेगी.

3. बाथरूम के लिए साबुन होल्डर

किसी बड़े प्लास्टिक कंटेनर को काटकर उसमें छोटे-छोटे छेद बना लें. ऊपर की तरफ एक हुक लगाने की जगह बनाएं. ये एक शानदार साबुन होल्डर बन जाता है, जिसमें पानी जमा नहीं होता और साबुन जल्दी खराब भी नहीं होता.

Latest and Breaking News on NDTV

4. बोतल के ढक्कनों से बनाएं ग्लास कोस्टर

एक जैसे सात ढक्कनों को गोल आकार में आपस में चिपका दें. बीच में एक ढक्कन और उसके चारों ओर बाकी छह ढक्कन लगाएं. तैयार कोस्टर पर चाय, कॉफी या पानी का गिलास रखा जा सकता है, जिससे टेबल पर दाग नहीं पड़ते. इसे आप अपने अनुसार सजा भी सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5. डेस्क ऑर्गेनाइजर बनाएं

दो सेम शेप की प्लास्टिक बोतलों के ऊपरी हिस्से काटकर गत्ते की मदद से उन्हें जोड़ दें. रंग और सजावट करने के बाद ये एक सुंदर ऑर्गेनाइजर बन जाता है. इसमें पेन, पेंसिल, कैंची या बाकी स्टेशनरी रखी जा सकती है. 

6. पॉलीथिन बैग स्टोरेज ऑर्गेनाइजर

एक बड़ी प्लास्टिक बोतल के ऊपर और नीचे हिस्से में कट लगाकर उसे हैंगिंग ऑर्गेनाइजर की तरह तैयार करेंं. ऊपर से पॉलीथिन बैग डालें और जरूरत पड़ने पर नीचे से आसानी से निकालें. इससे किचन में बिखरे बैग एक जगह रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बाथरूम के नलों पर जम गए हार्ड वॉटर के सफेद दाग? इन 2 चीजों से करें साफ, जान लें सही तरीका

यह भी पढ़ें: पुरानी साड़ी, कपड़े और चादर से पर्दे बनाने के 5 DIY आइडिया, जिनसे घर को मिलेगा नया लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com