विज्ञापन

बाल झड़ने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचानेंगे तो बच सकता है गंजापन

Hair Loss Signs: बाल झड़ने से पहले शरीर कई संकेत देता है. जैसे बाल पतले होना, मांग चौड़ी होना और हेयरलाइन पीछे जाना. इसके अलावा, समय रहते पहचान और सही इलाज से गंजेपन का खतरा कम किया जा सकता है.

बाल झड़ने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचानेंगे तो बच सकता है गंजापन
इन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सतर्क
ndtv

बालों का झड़ना लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है. आजकल लोग कम उम्र से ही इस समस्या से जूझ रहे हैं. ज्यादातर लोग तब तक इस पर ध्यान नहीं देते, जब तक कंघी या तकिए पर बड़ी संख्या में बाल नजर नहीं आने लगते. लेकिन हेयर एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाल अचानक नहीं झड़ते. शरीर और स्कैल्प पहले ही कई संकेत देने लगते हैं. अगर इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो बालों को कमजोर होने और गंजेपन की ओर बढ़ने से काफी हद तक रोका जा सकता है.

बालों का पतला होना सबसे पहला संकेत

बता दें कि अगर आपके बाल पहले से पतले महसूस होने लगे हैं या उनकी मोटाई कम हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह हेयर फॉल की शुरुआती निशानी हो सकती है. इसके अलावा, महिलाओं में मांग का चौड़ा होना और पुरुषों में हेयरलाइन का पीछे खिसकना इस बात का संकेत है कि बालों की जड़ें कमजोर होने लगी हैं.

नए बाल कमजोर निकलना

हेयर फॉलिकल्स सिकुड़ने लगते हैं, जिससे नए बाल पहले की तुलना में पतले, छोटे और कमजोर निकलते हैं. इसे फॉलिकल मिनिएचराइजेशन कहा जाता है.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

यह भी पढ़ें:- गणेश चतुर्थी से पहले पिंपल्स से छुटकारा और ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो आज से ही अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे

इन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सतर्क

अगर परिवार में गंजेपन का इतिहास है या आप तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, धूम्रपान और हार्मोनल बदलााव से जूझ रहे हैं तो हेयर फॉल का खतराा बढ़ सकता है.

शुरुआत में इलाज से मिल सकते हैं बेहतर नतीजे

विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती स्टेज में सही इलाज, संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह से बालों का झड़ना काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. समस्या बढ़ने का इंतजाार करने के बजाय शुरुआती संकेत दिखते ही विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहताा है.

यह भी पढ़ें:- हरतालिका तीज पर हाथों पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Loss, Hair Loss After Childbirth, Hair Loss Acceptance, Hair Loss Among Men, Hair Loss After Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com