Cockroach Kaise Bhagaye Ghar Mein Se: घर में कॉकरोच होना काफी ज्यादा आम बात है. लेकिन अगर इनकी संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाए तो समस्याएं हो सकती हैं. ये न केवल खाने की चीजों को खराब करते हैं, बल्कि हाईजीन को भी खराब कर देते हैं. इससेे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कॉकरोोच रिपेलेंट लाते हैं, लेकिन इनका कुछ दिन असर दिखता है और फिर कॉकरोच अपना आतंक दिखाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बोरिक पाउडर से एक स्प्रे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये न केवल 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है, बल्कि कॉकरोच भी मर या भाग जाते हैंं.
कॉकरोच भगाने वाले स्प्रे के लिए जरूरी चीजें
- 2 बड़े चम्मच बोरिक पाउडर
- आधा बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
- पानी
कैसे तैयार करें?
घर पर इस स्प्रे को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरेे में बोरिक पाउडर डाल लें. अब इसमें गेहूं का आटा मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें. ये घोल एकदम पतला पानी जैसा नहीं होना चाहिए. इसके बाद इसे एक स्प्रे वाली बोतल में भर लेंं. आपका कॉकरोच भगाने वाला स्प्रे बनकर तैयार हो जाएगा.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

कैसे करें इस्तेमाल?
इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरने के बाद उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं. इसेे आप किचन के कोने, सिंक के आसपास, गैस चूल्हे के पीछे, माइक्रोवेव और फ्रिज के पीछे छिड़क सकते हैं.
कितने दिन में दिखेगा असर?
इस घरेलू उपाय को अपनाने के बाद 2 से 3 दिनों में कॉकरोचों की संख्या कम हो सकती है. फिर समय-समय पर जरूरत के अनुसार इसे दोबाारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
बोरिक एसिड क्यों होता है असरदार?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब कॉकरोच बोरिक पाउडर के संपर्क में आते हैं या इसे खाते हैं, तो ये उनके पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर देेता है. इसी कारण बोरिक पाउडर कॉकरोच को भगाने के लिए फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें: बाजार से लाना छोड़िए! घर पर गमले में उगा लें जीरा, जानें घर पर जीरा कैसे उगाया जाता है
यह भी पढ़ें: घर पर पितांबरी पाउडर कैसे बनाएं? पीतल साफ करने के लिए कौन सा केमिकल आता है, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं