विज्ञापन

बच्चे पर गर्म पानी, दूध या कोई गर्म चीज गिर जाए, तो सबसे पहले क्या करें? Parenting Expert ने बताया

मशहूर पीडियाट्रिशियन निमिशा अरोड़ा ने बताया है कि जलने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए और बच्चे की स्किन पर किन चीजों को लगाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बच्चे पर गर्म पानी, दूध या कोई गर्म चीज गिर जाए, तो सबसे पहले क्या करें? Parenting Expert ने बताया
बच्चे के जले पर सबसे पहले क्या लगाएं?
(Photo Credit: Freepik)

कई बार छोटे बच्चे इधर-उधर खेलते हुए कोई गर्म चीज अपने हाथ या पैर पर गिरा लेते हैं. ऐसे में माता-पिता घबरा जाते हैं. इस कंडीशन में कई बार समझ नहीं आता है कि सबसे पहले क्या करना चाहिए. अब, बच्चे के जलने पर कुछ पेरेंट्स उस हिस्से पर बर्फ लगा देते हैं, कुछ नारियल का तेल लगा देते हैं, तो कुछ जलने पर टूथपेस्ट लगा देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? इसे लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन निमिशा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि जलने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए और बच्चे की स्किन पर किन चीजों को लगाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, अगर बच्चा गलती से जल जाए, बच्चे की स्किन पर ना तो बर्फ लगाएं, ना टूथपेस्ट और ना ही नारियल का तेल. इन तीनों चीजों से बच्चे को ठंडक नहीं मिलेगी, उल्टा इससे परेशानी और बढ़ सकती है. इसके अलावा घी या कोई दूसरी घरेलू चीज भी न लगाएं.

फिर क्या करें?

ठंडा पानी 

डॉक्टर निमिशा अरोड़ा के अनुसार, अगर बच्चे के ऊपर गर्म दूध, गर्म पानी या कोई गर्म चीज गिर जाए, तो सबसे पहले जले हुए हिस्से को नल के ठंडे बहते पानी के नीचे 15 से 20 मिनट तक रखें. इससे जलन कम होगी और बच्चे को थोड़ी राहत मिलेगी. 

बच्चे के कपड़े सावधानी से हटाएं

अगर बच्चे ने जले हुए हिस्से के आसपास कपड़े, कड़ा या कोई ज्वैलरी पहनी है, तो उसे धीरे-धीरे बेहद सावधानी से उतार गें. जलने के बाद त्वचा में सूजन आ सकती है, इसलिए ऐसा करना जरूरी है. लेकिन अगर कपड़ा जली हुई त्वचा से चिपक गया है, तो उसे खींचकर निकालने की कोशिश न करें. इस कंडीशन में तुरंत डॉक्टर की मदद लें. 

जले हुए हिस्से पर क्या लगाएं?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, ठंडे पानी में रखवे के बाद आप बच्चे के जले हुए हिस्से को नॉन-स्टिक ड्रेसिंग या प्लास्टिक क्लिंग फिल्म से ढक सकते हैं. लेकिन किसी भी चीज को स्किन पर कसकर न लपेटें. ढकने से जले हुए हिस्से पर हवा नहीं लगेगी. इसके बाद आप बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर जा सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- हनुमान जी के नाम पर बच्चों के नाम, यहां देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com