हर कोई चाहता है कि उनका घर हमेशा साफ और सुदंर दिखे. इसके लिए हम रोज सफाई करते हैं. लेकिन फिर भी कुछ चीजें छूट जाती हैं. जैसे- कारपेट. रोजाना उस पर चलने और बैठने से कारपेट पर धूल-मिट्टी जमने लगती है. धीरे-धीरे इसकी चमक कम हो जाती है और कारपेट गंदा दिखने लगता है. अब, कारपेट को आप मशीन में धो नहीं सकते हैं, साथ ही इसे हाथ से धोना भी बड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग कारपेट को ड्राई क्लीन के लिए ही देते हैं. इसी को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीप्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बिना धोए कारपेट की सफाई करने का बेहद आसान तरीका बताया है. दीप्ति बताती हैं कि बस कुछ चीजों की मदद से आप घर पर ही अपने कारपेट को साफ कर सकते हैं और उसकी चमक को लौटा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
चाहिए होंगी ये चीजें
- कारपेट की सफाई करने के लिए आपको झाड़ू
- एक साफ कपड़े
- बेकिंग सोडा,
- नमक
- शैंपू और
- थोड़े सफेद सिरके की जरूरत होगी.
- इसके लिए सबसे पहले कारपेट पर अच्छी तरह झाड़ू लगाएं. इससे कारपेट के ऊपर जमी धूल और मिट्टी निकल जाएगी.
- अब, किसी की मदद से कारपेट को उल्टा कर दें और पीछे की तरफ भी अच्छी तरह झाड़ू लगाएं. ऐसा करने से कारपेट के नीचे जमा गंदगी भी निकल जाएगी.
- अब, कारपेट को वापस सीधा कर उस पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़कें. आपको पूरे कारपेट पर बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा का छिड़काव करना है.
- इसके बाद एक लीटर पानी लें. इसमें दो बड़े चम्मच नमक, दो बड़े चम्मच शैंपू और दो बड़े चम्मच सफेद सिरका डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- एक साफ कपड़ा लें और इसे तैयार पानी में डालकर अच्छी तरह निचोड़ लें.
- इसके बाद इस कपड़े से कारपेट को धीरे-धीरे पोंछें.
- आपको बस कपड़े को तैयार पानी में डूबोना है और धीरे-धीरे इससे कारपेट को पोछते हुए साफ करते जाना है.
- अगर कारपेट बहुत गंदा है, तो आप दो से तीन बार ऐसा कर सकते हैं.
- इतना करते ही आपका कारपेट बिना धोए और बिना ड्राई क्लीन किए नए जैसा साफ दिखने लगेगा. उसपर जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी.
कारपेट को साफ करने के बाद उसे कुछ देर सूखने दें. कमरे की खिड़कियां खोल दें, ताकि हवा आती रहे और कारपेट जल्दी सूख सके. इससे कारपेट में नमी की बदबू नहीं आएगी.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- घर से चींटियों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चींटी भगाने का असरदार नुस्खा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं