विज्ञापन

एयर फ्रायर की जिद्दी बदबू कैसे दूर करें? एयर फ्रायर की सफाई करने के आसान तरीके

आज के समय में बहुत से घरों में एयर फ्रायर का इस्तेमाल होता है, लेकिन एयर फ्रायर की समय-समय पर सफाई न की जाए, तो इसमें तेल, मसाले और खाने के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं और फिर बदबू आने लगती है. यहां जानिए एयर फ्रायर की जिद्दी बदबू कैसे दूर करें और एयर फ्रायर की सफाई करने के आसान तरीके.

एयर फ्रायर की जिद्दी बदबू कैसे दूर करें? एयर फ्रायर की सफाई करने के आसान तरीके
एयर फ्रायर कैसे साफ करें?

आजकल एयर फ्रायर कई घरों में रोजाना इस्तेमाल किया जाता है. इससे कम तेल में स्वादिष्ट स्नैक्स और खाने की चीजें आसानी से तैयार हो जाती हैं. अक्सर लोग खाने की चीजें बनाने के बाद एयर फ्रायर की बास्केट और ट्रे को पानी से धो कर रख देते हैं. अगर, समय-समय पर इसकी सफाई न की जाए, तो इसमें तेल, मसाले और खाने के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं और फिर कुछ समय में ही उसमें से बदबू आने लगती है. इसका असर एयर फ्रायर की परफॉर्मेंस पर भी हो सकता है. अगर, आपके एयर फ्रायर से भी बदबू आने लगी है तो आप कुछ चीजों की मदद से आसानी से इसे साफ कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं एयर फ्रायर की जिद्दी बदबू कैसे दूर करें और एयर फ्रायर की सफाई करने के आसान तरीके.

सबसे पहले बास्केट और ट्रे साफ करें

एयर फ्रायर की बास्केट और ट्रे सबसे ज्यादा गंदी होती हैं, क्योंकि खाना सीधे उन्हीं के संपर्क में आता है. ऐसे में आपको सबसे पहले बास्केट को एयर फ्रायर से निकाले और उसमें फंसे खाने के टुकड़ों को हाथ से निकाल लें. इसके बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें. अगर, ज्यादा चिकनाई या गंध हो तो हल्के लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं. बास्केट की सफाई करते समय ध्यान रखें कि पानी केवल उसी हिस्से में जाए जहां खाना रखा जाता है. मशीन के दूसरे हिस्सों में पानी नहीं जाना चाहिए. इसके साथ ही नॉन-स्टिक कोटिंग को नुकसान से बचाने के लिए बास्केट और ट्रे को जोर से रगड़ने से बचें.

एयर फ्रायर की बदबू कैसे साफ करें?

एयर फ्रायर को अंदर साथ करने लिए स्प्रे बोतल में पानी, थोड़ा लिक्विड डिश सोप, बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर एक हल्का घोल तैयार करें. इस घोल को कपड़े पर स्प्रे करें और अंदर के हिस्सों को धीरे-धीरे साफ करें, क्योंकि हीटिंग रॉड और फैन पर भी तेल और धूल जमा हो जाती है.

एयर फ्रायर कितनी बार साफ करें?

अगर, आप एयर फ्रायर का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो बास्केट और ट्रे को हर बार साफ करें. वहीं, मशीन की डीप क्लीनिंग महीने में एक या दो बार करना अच्छा रहता है. एयर फ्रायर की सफाई करने से इससे बदबू दूर हो जाएगी और ये लंबे समय तक सही तरीके से चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें:- पौधों के लिए प्लास्टिक के गमले या मिट्टी के गमले, जानिए गार्डनिंग के लिए कौन सा पॉट ज्यादा अच्छा 

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर लहसुन लगाने से क्या होता है? लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे पर गर्म भाप या बर्फ की सिकाई? स्किन पर बर्फ और भाप से क्या असर होता है, जानें फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Fryer, Clean Air Fryer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com