Constipation Problem: कब्ज पेट की ऐसी दिक्कत है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत आती है. कब्ज में मल कड़ा आने लगता है और घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहने पर भी पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है. कब्ज के कारण व्यक्ति का चैन से उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है क्योंकि पेट में भारीपन महसूस होता है, मलत्याग करने की तीव्र इच्छा होती है लेकिन मल (Stool) नहीं आता और आंतों में दर्द भी होने लगता है. कब्ज की दिक्कत अगर लंबे समय तक रहे तो बवासीर का कारण भी बन जाती है. अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कब्ज से परेशान है तो यहां बताए कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब्ज के घरेलू उपाय | Constipation Home Remedies
आंवले का रसकब्ज में आंवले का रस पिया जा सकता है. आंवला विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है. इसके सेवन से कब्ज की दिक्कत दूर हो सकती है. आंवले के रस को जस का तस पीने के बजाय एक गिलास पानी में एक से 2 चम्मच आंवले का रस लें और रात में पीकर सोएं. आप सुबह उठकर खाली पेट भी इस रस को पी सकते हैं. कब्ज से राहत मिलेगी.
मोटापे से परेशान हैं तो सुबह दूध वाली चाय के बजाय इस हर्बल टी को पीकर देख लीजिए, कम होने लगेगा पेट
दूध और घीदूध और घी (Milk and Ghee) नेचुरल लेक्सेटिव की तरह असर दिखाते हैं. रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिला लें. इस दूध को कुछ दिन लगातार पिएं. आपकी कब्ज की दिक्कत पूरी तरह से दूर हो सकती है.

कब्ज से राहत पाने के लिए इसबगोल की भूसी का सेवन किया जा सकता है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पेट पर दबाव डालती है जिससे मलत्याग आसानी से होने लगता है. इसबगोल की भूसी को एक गिलास छाछ में डालकर रात में सोने से एक घंटे पहले पी सकते हैं.
अजवाइन का पानीएक गिलास पानी को गर्म करें और इसमें एक चम्मच अजवाइन (Ajwain) के दाने डाल लें. इस पानी में हल्का काला नमक भी मिला सकते हैं. इस पानी को पीने पर डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ते हैं और अगली सुबह पेट बेहतर तरीके से साफ हो सकता है.

फाइबर से भरपूर ओट्स (Oats) को रात में खाकर सोने पर अगली सुबह पेट जल्दी साफ हो सकता है. ओट्स में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर दोनों होते हैं जो बाउल मूवमेंट और बेहतर पाचन में सहायक हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं