DIY Old Glass Jars: अधिकतर घरों की किचन में अचार-जैम के खाली कांच के जार यू हीं रखे जाते हैं. ऐसे में जब साफ-सफाई शुरू होती है तो इन्हें कचरे में फेंक दिया जाता है. अगर आपके घर में भी ऐसे कांच के जार हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, थोड़ी-सी सफाई और क्रिएटिविटी के साथ इन्हें कई काम की और सजावटी चीजों में बदला जा सकता है. कांच के जार मजबूत, टिकाऊ और साफ करने में आसान होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 4 हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इन कांच के कंटेनर को घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इनके यूज से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी. साथ ही पुरानी सामान भी फिर से इस्तेमाल हो जाएगा.
1. घर के लिए बना लें खूबसूरत लाइट
क्रिएटिविटी के साथ आप पुराने कांच के जार को खूबसूरत हैंगिंग लैंप में बदल सकते हैं. इसे डाइनिंग एरिया, बालकनी या किचन के किसी कोने में लटकाकर आकर्षक लुक दिया जा सकता है. इसके लिए जार के मुंह के अनुसार फिट होने वाला पेंडेंट लाइट किट और कम हीट वाला LED बल्ब इस्तेमाल करें. आप इसे छत के हुक से लटका सकते हैं या रस्सी की मदद से टांगकर और भी खूबसूरत दे सकते हैं. अगर आपके पास रंगीन याा फ्रॉस्टेड ग्लास जार है, तो रोशनी और भी खूबसूरत दिखाई देगी. हालांकि, वायरिंग का काम हमेशा किसी इलेक्ट्रिशियन से ही करवाएं.
यह भी पढ़ें: गमलों में चाहिए हरी-भरी पत्तियां और फूल, तो फेंकना बंद करें रसोई की ये 5 चीजें, माली ने बताया तरीका
2. घर के कोनों के लिए फूलदान
आप कांच के जार को खूबसूरत फ्लावर वास में बदल सकते हैं. इसकेे लिए सबसे पहले जार को अच्छी तरह साफ कर लें और उस पर लगा लेबल हटा दें. फिर उसमें ताजा पानी भरकर अपनी पसंद के फूल सजा दें. अगर आपके पास अलग-अलग शेप के कई जार हैं, तो उन्हें खिड़की, सेंटर टेबल या डाइनिंग टेेबल पर एक साथ रखकर बढ़िया लुक दिया जा सकता है. सजावट के लिए जार के मुंह पर जूट की रस्सी, रिबन या लेस बांधकर उसे और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है. इसके अलावाा फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने और जार को साफ बनाए रखने के लिए हर दो-तीन दिन में पानी जरूर बदलें.
3. कैंडल होल्डर्स
खाली कांच के जार से आप छोटे-छोटे मोमबत्तियों के होल्डर बना सकते हैं. त्योहारों, डिनर पार्टियों या बालकनी की सजावट में इनका इस्तेमाल घर को खूबसूरत लुक देता है. इसके लिए जार के अंदर एक टी-लाइट कैंडल रखें और नीचे थोड़ी रेत या छोटे कंकड़ डाल दें. डेकोरेशन के लिए आप पेंट, रिबन, रस्सी या लेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. स्टेशनरी रखने के लिए करें यूज
पेन, पेंसिल, पेंटब्रश, बटन और पेपर क्लिप जैसी छोटी-छोटी चीजों को सही तरीके से रखने के लिए कांच के जार बहुत काम आते हैं. इन्हें स्टडी टेबल, ऑफिस डेस्क या बच्चों के कमरे में इस्तेमाल किया जा सकता है. बच्चे इन जारों को स्टिकर, रंग या रंगीन कागज से सजाकर अपनी पसंद के अनुसार खूबसूरत बनाा सकते हैं, जिससे सफाई और सजावट दोनों का मजा मिलता है. बड़े जार में क्रेयॉन, मार्कर या बाकी स्टेशनरी रखी जा सकती है, जबकि छोटे जार को अंगूठियां, झुमके और अन्य छोटी एक्सेसरीज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं ऑर्गेनिक टूथपेस्ट? नीम, लौंग और मुलेठी से तैयार करें दंत मंजन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
यह भी पढ़ें: छत की काई को हटाने के क्या उपाय हैं? जानिए छत की काई कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं