White Hair: उम्र बढ़ने के दौरान और कई बार समय से पहले भी सफेद बालों की दिक्कत होने लगती है. बाल सफेद होने लगते हैं तो सिर पर सफेद परत सी नजर आने लगती है जो हर किसी को पसंद नहीं आती. इस चलते लोग बालों को काला करने की कोशिश करते हैं. लेकिन, सफेद बालों पर डाई लगाने से बालों के टेक्सचर पर असर पड़ता है और केमिकल वाली डाई (Hair Dye) बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी रंग देती है. वहीं, हेयर डाई महंगी होती है और हर महीने डाई ना खरीदनी पड़े इसीलिए लोग सस्ती डाई बालों पर लगाने लगते हैं जिससे बालों को नुकसान भी होता है. लेकिन, यहां सफेद बालों को काला करने के लिए ऐसा घरेलू नुस्खा दिया जा रहा है जो प्राकृतिक रूप से असर दिखाता है और बालों को घना, काला और मुलायम बनाने में असरदार साबित होता है. यह नुस्खा है कलौंजी. जानिए कलौंजी (Kalonji) से बाल कैसे काले करते हैं.
मोटापे से परेशान हैं तो सुबह दूध वाली चाय के बजाय इस हर्बल टी को पीकर देख लीजिए, कम होने लगेगा पेट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफेद बालों के लिए कलौंजी | Kalonji For White Hair
कलौंजी छोटे काले बीज होते हैं जिनका इस्तेमाल खानपान में होता है. ये काले बीज मसाले की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं. हालांकि, कलौंजी के फायदे सिर्फ सेहत तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि यह बालों के लिए भी कमाल का साबित होता है. कलौंजी के बीजों में कई एसेंशियल फैटी एसिड्स होते हैं जो बाल बढ़ाने में असरदार होते हैं. कलौंजी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को साफ करते हैं और डैंड्रफ की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में भी असरदार हैं. कलौंजी के बालों पर इस्तेमाल से हेयर डैमेज भी कम होता है.

सफेद बालों की दिक्कत दूर करने के लिए कलौंजी और नारियल तेल (Coconut Oil) को साथ मिलाकर कलौंजी का तेल बनाया जा सकता है. इस कलौंजी के तेल (Kalonji Oil) से सफेद बाल काले होने लगते हैं. तेल बनाने के लिए नारियल के तेल में कलौंजी के बीज डालें और 5 से 10 मिनट के लिए इस तेल को पकाएं. जब तेल पक जाए तो इसे ठंडा करके छान लें. इस तेल को बालों पर लगाया जा सकता है. बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक इस तेल को लगाएं और रातभर तेल लगाए रखने के बाद अगली सुबह बाल धो लें. बालों को किसी भी शैंपू से धो लें. कुछ दिन के इस्तेमाल से बाल जड़ों से काले होने लगेंगे.

कलौंजी को सफेद बालों पर इस्तेमाल करने का एक और तरीका है. कलौंजी और मेहंदी को साथ मिलाकर हेयर डाई बनाई जा सकती है. इस हेयर डाई को बनाने के लिए एक कटोरी में कलौंजी के दाने (Kalonji Seeds) लेकर पीस लें. इसमें मेहंदी मिलाएं और पानी के साथ घोल बना लें. इसे बालों पर कुछ घंटे लगाकर रखने के बाद धो लें. बालों पर काला और गहरा रंग नजर आने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं