Home Remedies: मुंह में कई कारणों से छाले निकल सकते हैं. मुंह में गाल, होंठों के पीछे, जीभ पर या जीभ के ऊपर किसी भी हिस्से पर छाले निकल सकते हैं. इन छालों (Mouth Ulcers) का आकार अलग-अलग होता है. कुछ छाले सफेद तो कुछ लाल दिखाई पड़ते हैं. यूं तो मुंह के छाले कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं लेकिन ये कई-कई दिनों तक रह जाते हैं जिससे इनमें दर्द होता है और कुछ भी खाना या पीना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इन छालों से छुटकारा मिल सकता है. घर की ही कुछ चीजें मुंह के छालों को दूर करने में असरदार साबित होती हैं.
चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का कर देता है यह लाल जूस, पीने पर अंदरूनी रूप से निखरती है त्वचा
मुंह के छालों के घरेलू उपाय | Mouth Ulcer Home Remedies
शहदमुंह के छालों को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. शहद (Honey) के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण छालों को ठीक करने में असरदार होते हैं. ऑर्गेनिक शहद को सीधा छालों पर लगाया जा सकता है. दिन में 3 से 4 बार शहद को छाले पर लगाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर नारियल तेल को छाले पर लगा सकते हैं. इसे लगाने के लिए रूई का एक टुकड़ा लें और उसमें नारियल का तेल डालकर छाले पर लगाएं. इस टुकड़े को कुछ देर छाले पर लगाकर छोड़ा भी जा सकता है.
एलोवेरा जैलछाले को कम करने में एलोवेरा जैल के हीलिंग गुण काम आते हैं. एलोवेरा जैल दर्द को भी कम करता है और हीलिंग प्रोसेस को बढ़ाता है सो अलग. छाले पर थोड़ा सा एलोवेरा जैल लगाकर कुछ देर लगाए रखा जा सकता है.
नमक का पानीछाले वाले मुंह में नमक का पानी (Salt Water) डालने पर थोड़ी जलन महसूस हो सकती है लेकिन इससे मुंह को आराम भी मिल जाता है. एक गिलास पानी में नमक डालें और इसे मुंह में रखकर यहां से वहां घुमाएं. छाले कम होने लगते हैं और तकलीफ से भी राहत मिल जाती है.
लौंग का तेलकॉटन के स्वैब पर हल्का सा लौंग का तेल (Clove Oil) लगाकर सीधा छाले पर लगाएं. इस स्पॉट ट्रीटमेंट से छाले कम होने में असर दिखता है. लौंग का तेल कीटाणुओं को मारने में भी मदद करता है और इससे इंफ्लेमेशन भी कम हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं