Skin Care: स्किन की देखरेख के लिए बाहरी तौर पर कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. कोई महंगी क्रीम लगाता है तो कोई घर पर ही फेस पैक्स वगैरह तैयार कर लेता है. लेकिन, शरीर अंदर से दुरुस्त रहता है तो त्वचा बाहर से भी चमकने लगती है. ऐसे में यहां जिस जूस का जिक्र किया जा रहा है उससे स्किन को अंदरूनी रूप से निखरने में मदद मिलती है. यह जूस है चुकुंदर का जूस. चुकुंदर (Beetroot) विटामिन, खनिज, आयरन, फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पौटेशियम, फॉस्फोरस और मैंग्नीज का अच्छा स्त्रोत होता है. यहां जानिए चुकुंदर का जूस पीना त्वचा के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद है और इससे शरीर पर कैसा असर होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्वचा के लिए चुकुंदर का जूस पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Beetroot Juice For Skin
दाग-धब्बे कम होते हैंस्किन पर पिंपल्स, एक्ने और झाइयों वगैरह के धब्बे कम करने के लिए चुकुंदर का जूस पिया जा सकता है. चुकुंदर का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है.
स्किन ग्लो करने लगती हैचुकुंदर का जूस त्वचा को निखारने में भी सहायक होता है. इस जूस को पीने पर त्वचा अंदरूनी रूप से निखरने लगती है. इस जूस को पीने पर शरीर के अंदर जमे टॉक्सिंस निकल जाते हैं और शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है. ऐसे में इस जूस को पीने पर स्किन पर बेदाग ग्लो नजर आने लगता है.
स्किन हाइड्रेटेड रहती हैचुकुंदर का जूस स्किन को हाइड्रेटेड रखता है. अगर आपकी जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन (Dry Skin) है तो आप चुकुंदर का जूस पीना शुरू कर सकते हैं. चुकुंदर के जूस को पीने पर त्वचा को नमी मिलती है.
त्वचा मुलायम बनती हैस्किन के खुरदुरेपन को दूर करके त्वचा को मुलायम बनाने में भी चुकुंदर के जूस के फायदे नजर आते हैं. चुकुंदर का जूस स्किन के टेक्सचर को बेहतर करता है और बेजान त्वचा में जान भर देता है.
स्किन पर कसावट आती हैरोजाना चुकुंदर का जूस पिया जाए तो इससे त्वचा को एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं. स्किन पर कसावट लाने के लिए भी चुकुंदर का जूस पिया जा सकता है. इससे स्किन जवां नजर आती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं