Homemade Oil: सभी इस बात से वाकिफ हैं कि घर के नुस्खे अनेक बार बालों के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं. खासकर आयुर्वेद में बालों को बढ़ाने के लिए सिर की हर दूसरे-तीसरे दिन मालिश करने के लिए कहा जाता है जिससे बालों को भरपूर पोषण मिल सके और बाल लंबे (Long Hair) होने लगें. लेकिन, अक्सर कई बार यह समझने में दिक्कत होती है कि आखिर बालों पर कौनसे तेल लगाए जाएं और कौनसे नहीं. ऐसे में आप गुड़हल से बनने वाले इस होममेड तेल (Hibiscus Oil) को बालों पर लगा सकती हैं. इस तेल को घर पर तैयार करना आसान है और इसका असर भी तेजी से दिख सकता है.
झुर्रियां हटाने के लिए घर पर ही सीरम बनाकर लगाए जा सकते हैं, स्किन को ग्लो भी देते हैं ये Serum
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लंबे बालों के लिए घर पर बना तेल | Homemade Hair Oil For Long Hair
लंबे बाल पाने के लिए गुड़हल, करी पत्ते (Curry Leaves) और एलोवेरा से बनने वाले इस तेल को लगाया जा सकता है. इस नुस्खे को इंस्टाग्राम पर finefettlecookerys नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस तेल के लिए आपको डेढ़ कप नारियल तेल, एक कप एलोवेरा, एक चम्मच मेथी के दाने, 2 चम्मच मेहंदी के पत्ते, 4 से 5 गुड़हल के फूल, 7 से 8 गुड़हल के पत्ते, मुट्ठीभर करी पत्ते, तुलसी के पत्ते और 8 से 10 गोटू कोला के पत्ते ले लें.
चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो तो आलू में यह एक चीज मिलाकर लगा लीजिए, निखर जाएगी त्वचा
तेल बनाने के लिए लिए सबसे पहले एक पतीला लेकर आंच पर चढ़ा दें. इसमें नारियल का तेल (Coconut Oil) डालें. अब ऊपर बताई गई सभी सामग्री को तेल में डालकर उबालें. आपको आधे घंटे से 35 मिनट तक इस तेल को उबालना है. इसके बाद तेल को ठंडा करें और किसी कंटेनर में भरकर रख लें. इस तेल की शेल्फ लाइफ 6 महीने तक की है.
गुड़हल के फायदों की बात करें तो यह हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करने में असर दिखाता है. इसके इस्तेमाल से बाल लंबे ही नहीं होते बल्कि बाल सफेद होने से भी बचते हैं. गुड़हल में विटामिन सी होता है जो बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकता है. गुड़हल का फूल और पत्ते दोनों ही हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, गुड़हल बालों को मुलायम बनाता है, एंटीमाइक्रोबियल गुण होने से गुड़हल के इस्तेमाल से डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं