विज्ञापन

Blouse Designs : बनारसी साड़ी हो या प्‍लेन, यह 7 ब्‍लाउज करवा लें करवा चौथ पर ड‍िजाइन, सबसे ग्‍लैमरस लगेंगी आप

कौन सा ब्लाउज डिजाइन आजकल चलन में है? करवा चौथ पर ब्लाउज सिलवाने से पहले यहां देखिए ट्रेंडिंग और सुंदर ब्लाउज के डिजाइन. करवा चौथ पर यह ब्‍लाउज पहनेंगी तो हर क‍िसी की न‍िगाह आप पर ठहर जाएगी.

Blouse Designs : बनारसी साड़ी हो या प्‍लेन, यह 7 ब्‍लाउज करवा लें करवा चौथ पर ड‍िजाइन, सबसे ग्‍लैमरस लगेंगी आप
ब्लाउज के बाजू पर क्या डिजाइन बनवा सकते हैं?
Photo Credit: NDTV

करवा चौथ आने वाला है और हर मह‍िला चाहती है क‍ि उसकी साड़ी सबसे अलग लगे. यही नहीं, साड़ी के साथ ब्‍लाउज भी सबसे जुदा लगे. तभी तो मह‍िलाएं करवा चौथ से कई महीने पहले ही अपनेआउटफ‍िट ढूंढने लगती हैं, ताक‍ि वह सबसे जुदा नजर आएं. अगर आप भी चाहती हैं क‍ि इस करवा चौथ आप सबसे सुंदर नजर आए तो फैशन में आ रहे हैं ट्रेंडी ब्‍लाउज तैयार करवा सकती हैं. यह स्‍टाइल‍िश ब्‍लाउज आपको सबसे खूबसूरत और जुदा द‍िखाएंगे. ब्‍लाउज के ये बैक ड‍िजाइन हैं, जो इन द‍िनों खूब पसंद किए जा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

बटरफ्लाई कट ब्लाउज 

यह आपको रॉयल लुक देने में मदद करेगा. आप ब्लाउज के बीच में छोटा बटन और लंबी मोटी डोरी और उसमें सुंदर लटकन लगवा सकती हैं. यह ब्लाउज बनारसी जरी साड़ी के साथ बहुत प्यारा लगेगा. करवा चौथ की पूजा के लिए परफेक्ट है. वहीं जब आप इस ब्‍लाउज को पहनकर पोज देंगी तो आप बेहद ही खूबसूरत लगेंगी. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

स्क्वायर बैक ब्लाउज 

यह ब्लाउज डिजाइन बहुत ट्रेंडी है.  अगर आपकी बैक ब्रॉड है, तो उस पर यह पैटर्न बहुत फबता है. इसमें आप डबल लटकन और लंबी डोरी लगा सकती हैं. ये लुक एकदम सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड ब्‍लाउज है. फ‍िर देर क‍िस बात की इस करवा चौथ ड‍िजाइन करवा लीज‍िए यह खूबसूरत ब्‍लाउज. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

बो -टाई ब्लाउज 

ये अभी सबसे ज्यादा वायरल डिजाइन है .बैक पर ओवल कट, ऊपर छोटा टस्सेल और कमर पर बड़ा बो टाई. ये डिजाइन नयी दुल्हन के लिए अच्छा है और फेस्टिवल में भी बहुत सुंदर लगेगा. आप यह ड‍िजाइन स‍िल्‍क की साड़ी के ब्‍लाउज पर बनवा सकती हैं. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

ओवल कट ब्लाउज 

हाल में एक्‍ट्रेस काजोल ने दुर्गा पूजा में यह ब्‍लाउज ड‍िजाइन कैरी क‍िया था. यह आपको बोल्‍ड लुक के साथ स्‍टाइल‍िश द‍िखाएगा. जब आप चांद देखेंगी तो इस ब्‍लाउज में ल‍िए गए फोटो आपको बहुत ही स्‍टाइल‍िश बना देंगे. इस ब्‍लाउज में आप गोल्डन जरी बॉर्डर और क्रिस्टल की 3 लेयर लटकन लगवा सकती हैं. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

डीप वी कट 

ग्‍लैमरस लुक के ल‍िए डीप वी कट ब्‍लाउज ड‍िजाइन करवा लीज‍िए. वी नेक ब्‍लाउज उन मह‍िलाओं को ड‍िजाइन करवाना चाह‍िए, जो पतली होती हैं. उनके ल‍िए यह ड‍िजाइन एकदम परफेक्‍ट है. इसको आप बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं. इसमें 3 झुमका लटकन लगाकर और सुंदर लुक दे सकती हैं. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

क्रिस-क्रॉस ब्लाउज 

इस डिजाइन को आप 5 लटकन के साथ डिजाइन करवा सकती हैं. ये ब्लाउज बैक को बड़ा और सुंदर दिखाता है. यह ड‍िजाइन साड़ी और लहंगा दोनों पर सुंदर लगता है. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

डीप यू कट ब्लाउज 

डीप यू-कट ब्लाउज और कमर पर डोरी विथ गोल्डन टस्सेल आपको बहुत प्यारा लुक देगा. ये ब्लाउज करवा चौथ पर एकदम रॉयल बहू वाला लुक देता है.
 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

डायमंड बैक 

यह डिजाइन करवा चौथ के लिए सबसे रॉयल लुक है. इसमें 6 पॉइंट क्रिस-क्रॉस डोरी लगी है. यह ब्लाउज बैक को लंबा और स्मूथ दिखाती है. 

                                                                                                                        प्रस्तुति: अर्चिता राय 

यह भी पढ़ें- चेहरे से पिंपल के निशान को कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर पिंपल के बाद गड्ढे हो गए हैं तो क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifetsyle, Fashion, Saree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com