विज्ञापन

DIY Moss Wall: घर की खाली दीवार को देना है नेचुरल और लग्जरी लुक? ऐसे बना लें मॉस वॉल, जान लें सबसे आसान तरीका

अगर आप घर को लग्जरी, प्रीमियम और नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो आप DIY मॉस वॉल तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि प्रिजर्व्ड मॉस से बनी मॉस वॉल को पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती और ये लंबे समय तक हरी-भरी बनी रहती है.

DIY Moss Wall: घर की खाली दीवार को देना है नेचुरल और लग्जरी लुक? ऐसे बना लें मॉस वॉल, जान लें सबसे आसान तरीका
DIY मॉस वॉल कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Moss Wall: आजकल लोग घर को सजाने और इंटीरियर डिजाइन करने के लिए नए-नए ट्रेंड अपना रहे हैं. कई लोग खास तरह का पेंट करते हैं, तो कुछ डिजाइन वाली शीट्स लगवाते हैं. इन दिनों घरों और ऑफिस की दीवारों को सजाने के लिए मॉस वॉल (Moss Wall) काफी ट्रेंड में है. ये न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि किसी भी जगह को नेचुरल और प्रीमियम लुक भी देती है. खास बात ये है कि प्रिजर्व्ड मॉस से बनी मॉस वॉल को पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती और येे लंबे समय तक हरी-भरी बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी अपनी दीवार को यूनिक लुक देना चाहते हैं, तो घर पर बड़ी मॉस वॉल इंस्टॉलेशन तैयार कर सकते हैं. आाज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @johnathonqswanson नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

सबसे पहले डिजाइन करें तैयार

मॉस वॉल बनाने से पहले ये तय करें कि दीवार पर किस शेप और डिजाइन में इसे लगाना है. आप टेप की मदद सेे दीवार पर पैनल की शेप मार्क कर सकते हैं. इसके बााद अलग-अलग टेक्सचर और रंग वाली मॉस का इस्तेमाल करें जैसे रेनडियर मॉस (Reindeer Moss), शीट मॉस (Sheet Moss) और मूड मॉस (Mood Moss). आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन तीनों की बनावट अलग होती है, जिससे दीवार को गहराई और आकर्षक लुक मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब पैनल करें तैयार

अगर आप मॉस लगाने जा रहे हैं तो सीधे दीवार पर लगाने की बजाय पहले लकड़ी के पैनल तैयार करेंं. इसके लिए आप पहलेे लकड़ी की मोल्डिंग से फ्रेम बनाएं. फिर फ्रेम के अंदर प्लाईवुड लगाएं. अब फ्रेम को अच्छी तरह गोंद और स्टेपल सेे मजबूत करें. फिर पैनल पर काला पेंट करें ताकि मॉस केे बीच से लकड़ी दिखाई न देे. फिर इस पैनल को दीवार पर टांग दें.

चॉक से बनाएं डिजाइन

पैनल लगाने के बाद चॉक की मदद से वो पैटर्न बनाएं, जिसमें अलग-अलग रंग और टेक्सचर वाली मॉस कोो लगाना है. इससे काम आसान हो जाता है और डिजाइन एकदम बैलेंस दिखाई देता है. इसके बाद हॉट ग्लू की मदद से शीट मॉस को पैनल पर चिपकाएं. फिर मूड मॉस को लगाएंं. इसके बाद आखिर में रेनडियर मॉस लगाएं. दरअसल, रेेनडियर मॉस मॉस वॉल को सबसे खूबसूरत बनाती है. इसे छोटे-छोटे हिस्सों में लगाएं और किनारों को ट्रिम करकेे साफ फिनिश दें.

मॉस वॉल की देखभाल कैसे करें?

  • प्रिजर्व्ड मॉस को पानी देने की जरूरत नहीं होती.
  • इसे सीधे धूप से दूर रखें.
  • समय-समय पर हल्की धूल साफ करतेे रहें.
  • ज्यादा नमी वाली जगहों में लगाने से बचें.

यह भी पढ़ें: घर का सोफा कैसे चमकाएं? जिद्दी दाग साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: DIY Bangles: कचरे में न फेंकिए प्लास्टिक की बोतलें, घर पर बना लें सूंदर सी चूड़ियां, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com