हरतालिका तीज में अब बस दो दिन बाकी हैं. ऐसे में महिलाओं ने तमाम तैयारियां करना शुरू कर दिया है. बता दें कि इस साल तीज का त्योहार 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. त्योहार की रोनक को और बढ़ाने के लिए महिलाएं खूब सजती सवरती हैं और खासकर अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं. ऐसे में अगर आप भी हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली हैं, तो यहां से डिजाइन चुनकर अपने हाथों को सुंदर सजा सकती हैं. यहां हम आपके लिए मेहंदी के कुछ चुनिंदा डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं, आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फूलों वाली मेहंदी का डिजाइन हमेशा खूबसूरत लगता है. इसमें हथेली के बीच में बड़ा या छोटा फूल बनाया जाता है और उसके आसपास पत्तियों और बेल का पैटर्न दिया जाता है. आप इस तरह की मेहंदी अपने हाथों पर लगवा सकती हैं.

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)
अरेबिक मेहंदी डिजाइनअरेबिक मेहंदी आजकल काफी पसंद की जाती है. इसमें फूल, पत्तियां और बेल को तिरछे तरीके से हाथों पर बनाया जाता है. आप इन डिजाइन्स में से किसी एक को चुन सकती हैं.

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)
भरवा मेहंदी डिजाइनवहीं, अगर आपको हाथों पर गहरी और भरी-भरी मेहंदी पसंद है, तो आप इन डिजाइन्स में से चुनकर अपने हाथों पर मेहंदी लगवा सकती हैं.

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)

(Photo Credit: @stylishmehndidesign/Instagram)
यह भी पढ़ें- Upper Lips और ठुड्डी के बालों को कम कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया लड़कियों के लिए सबसे असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं