Women's Health: ऐसी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जो महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती हैं. महिलाओं का खानपान और जीवनशैली भी कई हद तक अलग हैं और उन्हें होने वाली दिक्कतें भी. बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें अचानक ही बहुत ज्यादा थकान होने लगती है या फिर बालों का झड़ना (Hair Fall) शुरू हो जाता है. इससे इतर ऐसी अनेक महिलाएं हैं जो कच्चे चावल (Kachhe Chawal) खाना पसंद करती हैं. गाइनाकोलॉजिस्ट का कहना है यह सभी लक्षण अनीमिया के हैं. अनीमिया (Anemia) खून की कमी से होने वाली बीमारी है जो महिलाओं को ज्यादा होती है. ऐसे में अनीमिया क्या है, महिलाओं को क्यों होता है और अनीमिया होने पर किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है जानिए गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. आरिया रैना से. डॉ. आरिया रैना ऑबेस्ट्रिशियन-गाइनाकोलॉजिस्ट हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर आरिया ने अनीमिया के बारे में बताया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनीमिया के लक्षण | Anemia Symptoms
गाइनाकोलॉजिस्ट का कहना है कि बहुत ज्यादा थकान होना या बालों का झड़ना शुरू हो जाना स्ट्रेस नहीं बल्कि अनीमिया का लक्षण हो सकता है. अनीमिया सिर्फ हीमोग्लोबिन की कमी से नहीं होता बल्कि अगर आपका हीमोग्लोबिन ठीक भी हो, लेकिन आपके आयरन स्टोर्स अफेक्ट हो रहे हैं या फेरिटोन लेवल्स अफेक्ट हो रहे हैं तो आपको अनीमिया हो सकता है.
सिर्फ आयरन से नहीं चलेगा कामआयरन की कमी (Iron Deficiency) से ही अनीमिया नहीं होता बल्कि विटामिन बी12 समेत और भी कई विटामिन हैं जिनकी कमी से अनीमिया हो सकता है. डॉक्टर का कहना है कि अगर आप सिर्फ आयरन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं और सोच रहे हैं कि मैं आयरन खा तो रही हूं, क्या टेंशन है, तो यह गलत है. अगर आप आयरन की गोली को चाय या कॉफी के साथ वो टैबलेट ले रहे हैं, दूध या फिर दूध से बनी कोई चीज के साथ यानी कैल्शियम से भरपूर चीजों के साथ आयरन लेते हैं तो आयरन का एब्जॉर्प्शन सही तरह से नहीं हो पाएगा.
सिर्फ हरी सब्जियां खानाडॉक्टर का कहना है कि सिर्फ हरी सब्जियां खाने से ही आयरन नहीं मिलता. पालक आयरन से भरपूर जरूर है लेकिन उसमें ऑक्सलेट्स होते हैं जिससे आयरन का एब्जॉर्पशन ठीक तरह से नहीं होता है. शरीर को आयरन सोखने के लिए सही फूड कोंबिनेशंस की जरूरत होती है.
हैवी ब्लीडिंग और अनीमिया
अगर पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग (Heavy Bleeding) यानी बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो अनीमिया हो सकता है. अगर आपको फाइबरॉइड्स है, हॉर्मोनल इंबैलेंस है या फिर कोई और मेडिकल कंडीशन है जिसकी वजह से ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है तो अनीमिया सेट इन हो सकता है.
थकान या कमजोरी ही अनीमिया का लक्षण नहीं हैगाइनाकोलॉजिस्ट कहती हैं कि सिर्फ थकान या कमजोरी होना ही अनीमिया का लक्षण नहीं है बल्कि ब्रेन फोग होना, दिमाग में कंफ्यूजन हो जाना, रात को रेस्टलेसनेस फील करना, एंजाइटी होना, क्रेविंग्स होना या बर्फ चबाने की इच्छा होना अनीमिया के लक्षणों में शामिल है.
कच्चे चावल चबाने की इच्छाजिन महिलाओं को कच्चे चावल खाने की इच्छा होती है उसे पीका (Pica) कहते हैं. कच्चे चावल खाने की इच्छा होना अनीमिया का लक्षण होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं