Rose Water At Home: स्किन केयर में अक्सर ही गुलाबजल को शामिल किया जाता है. गुलाबजल चेहरे को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. इससे स्किन पर हाइड्रेशन आता है, पीएच बैलेंस होता है, त्वचा को इससे सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं और यह डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मददगार होता है. अक्सर ही लोग बाजार से गुलाबजल (Rose Water) खरीदकर लाते हैं लेकिन इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. इंस्टाग्राम डॉ. आशना की दादी ने बताया है कि घर पर किस तरह आसानी से गुलाबजल (Gulab Jal) बनाकर तैयार किया जा सकता है. अब आपको भी बाजार जाकर पैसे नहीं खर्चने होंगे.
क्या चावल के पानी से सचमुच बढ़ते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट ने दिया जवाब, बताया क्या कहती है साइंस
घर पर कैसे बनाएं गुलाबजल | How To Make Rose Water At Home
- गुलाबजल बनाने के लिए आपको 2 से 3 कप गुलाब की पंखुड़ियों की जरूरत होगी. इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियां बर्तन में पानी से ढक जाए इतना RO का साफ पानी लेना है. आपको बर्फ के टुकड़ों की भी जरूरत होगी.
- इसके अलावा आटा ताकि बर्तन पर ढक्कन को सील किया जा सके. एक छोटी सी कटोरी और बर्तन में गहरे तल वाली कड़ाही की जरूरत होगी.
- गुलाबजल बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब के फूलों (Rose) को तोड़कर पंखुड़ियां अलग-अलग कर लें.
- इन पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें ताकि पत्तों पर किसी तरह के पेस्टिसाइड ना हों.
- कड़ही में गुलाब की पंखुड़ियां (Rose Petals) डालकर इतना पानी डालें कि गुलाब की पंखुड़ियां पूरी तरह से ढक जाएं.
- इसके बाद कड़ाही के सेंटर में कटोरी को स्टैंड की तरह रखें. इसी कटोरी में डिस्टिल्ड वॉटर इकट्ठा होगा.
- इसके बाद कड़ाही के ढक्कन को उल्टा लगाएं और उसपर गुंथे हुए आटे को चिपकाकर कड़ाई को सील कर दें.
- कड़ाही के ढक्कन के ऊपर बर्फ के टुकड़े डालें.
- कड़ाही में पंखुड़ियों को 20 से 25 मिनट तक पकाएं. आपको यह देखना है कि पंखुड़ियां एकदम सफेद हो जाएं और बर्तन में से खुशबू आना शुरू हो जाए.
- जब कड़ाही में रखी कटोरी में गुलाबजल ऊपर तक भर जाए तो आंच बंद कर दें.
- इस तैयार गुलाबजल को ठंडा करें और किसी बोतल में डालकर रख लें.
इस घर पर बने गुलाबजल को 8 से 10 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है. गुलाबजल के सफेद पानी को आपको चेहरे पर लगाना है और जो गुलाबी पानी कड़ाही में नजर आएगा उसे आप शरीर पर बॉडी मास्क बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन, इस गुलाबी पानी को 24 घंटों के भीतर ही इस्तेमाल कर लें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे इस्तेमाल करें यह गुलाबजल
- इस गुलाबजल को चेहरे पर टोनर की तरह लगा सकते हैं. फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद इसे चेहरे पर टोनर की तरह लगाया जाता है.
- गुलाबजल को फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
- धूप से आने के बाद सूदिंग इफेक्ट्स पाने के लिए इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है.
- वैक्सिंग या शेविंग के बाद इसे बॉडी मास्क की तरह लगा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं