विज्ञापन

गमले में आंवला कैसे उगाएं? बीज से पौधा तैयार करने और लगाने का आसान तरीका

अगर आप घर पर आंवला का पौैधा लगाना चाहते हैं तो आप आसानी से घर पर आंवला लगा सकते हैं. यहां जानिए गमले में आंवला कैसे उगाएं.

गमले में आंवला कैसे उगाएं? बीज से पौधा तैयार करने और लगाने का आसान तरीका
गमले में आंवला कैसे उगाएं?

आंवला एक ऐसा फल है, जो कई चीजों के लिए फायदेमंद है. आंवला खाने से लेकर स्किन के लिए भी बहुत असरदार है. आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है. कई लोगों को लगता है कि आंवला को घर पर छोटे से गमले में लगा नहीं सकते है, क्योंकि आंवला का पेड़ होता है, लेकिन ऐसा नहीं आप आंवला को घर पर गमले में भी आसानी से लगा सकते हैं. बस आंवला उगाने का सही तरीका पता होना चाहिए. आप घर पर आंवला का पौधा बीज से भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको पका हुआ आंवला, कुछ बीज और थोड़ा धैर्य रखना होगा. आंवला के बीज अंकुरित करने पर कुछ ही दिनों में छोटे पौधे तैयार हो जाते हैं, जिन्हें बाद में बड़े गमले या जमीन में लगाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गमले में आंवला उगाने का आसान तरीका.

आंवले के बीज कैसे तैयार करें

आंवला का पौधा उगाने के लिए पका हुआ आंवला आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि कच्चे आंवले के बीज अक्सर अंकुरित नहीं होते. आंवले का गूदा निकाल लें. इसके अंदर मौजूद बीज की फली यानी सीड पॉड को तोड़ने पर छोटे-छोटे बीज मिल जाएंगे. आंवला की एक फली में आमतौर पर 3 से 4 बीज होते हैं. इन बीजों को सीधे मिट्टी में लगाने के बजाय पहले अंकुरित करें. आंवले के बीज को अंकुरित करने के लिए एक टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल लें और उस पर बीज फैला दें. अब हल्का पानी स्प्रे करें. इसके बाद टिश्यू को एक एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इसमें बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं होती. इसके बाद 10 से 12 दिनों के बीज अंकुरित हो जाएंगे और फिर इन्हें गमले में आसानी से लगाया जा सकता है.

गमले में आंवला कैसे उगाएं?

गमले में आंवला लगाने के लिए मिट्टी अच्छी होनी चाहिए. आप गमले में आंवला उगाना चाहते हैं, तो कम से कम 18 से 20 इंच का गमला चुनें. हालांकि, बीज से उगाए गए आंवला के पौधे में फल आने में कई साल लग सकते हैं. वहीं, ग्राफ्टेड पौधे में कुछ साल में ही आने लगते हैं. इसलिए जल्दी फल पाने के लिए ग्राफ्टेड पौधा बेहतर ऑप्शन है.

धूप और पानी का रखें ध्यान

बीज लगाने के बाद गमले में पानी दें और उसे ऐसी जगह रखें, जहां रोज 2 से 3 घंटे धूप मिल सके. लगभग 15 से 20 दिनों में छोटे पौधे दिखाई देने लगेंगे. तीन महीने के भीतर पौधा काफी मजबूत हो जाता है.

बड़े गमले या जमीन में करें शिफ्ट

जब पौधा अच्छी तरह बढ़ जाए, तो उसे बड़े गमले या सीधे जमीन में लगा सकते हैं. इससे जड़ों को फैलने की पर्याप्त जगह मिलती है और पौधे की वृद्धि तेज होती है. सही देखभाल के साथ आप घर पर आसानी से आंवला का हेल्दी पौधा तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- गमले में रात की रानी के फूल कैसे उगाएं? घर पर रातरानी का पौधा लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla, Amla Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com