विज्ञापन

How To Store Wheat: 5 रुपये के देसी जुगाड़ से सालभर सुरक्षित रखें गेहूं, नहीं लगेगा घुन, अपनाएं ये देसी हैक्स

गेहूं को सालभर सुरक्षित रखने के लिए नमी से बचाना जरूरी है. सूखे स्टील ड्रम, नीम की पत्तियां, माचिस की तिल्ली, लहसुन और सही सीलिंग जैसे देसी उपाय घुन से बचाव में मददगार हो सकते हैं.

How To Store Wheat: 5 रुपये के देसी जुगाड़ से सालभर सुरक्षित रखें गेहूं, नहीं लगेगा घुन, अपनाएं ये देसी हैक्स
अनाज पूरी तरह ठंडा और सूखा होने के बाद ही स्टोर करें.
ndtv

घर में सालभर के लिए गेहूं खरीदकर रखना आम बात है, लेकिन अगर इसके रखरखाव में थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए तो घुन और नमी पूरा अनाज खराब कर सकती है. अगर आप भी गांव-घर के देसी तरीकों पर भरोसा करते हैं, तो कुछ आसान उपाय गेहूं को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन उपायों में ज्यादा खर्च भी नहीं होता है. गेहूं को घून से सुरक्षित रखने के लिए नीम की सूखी पत्तियां, लहसुन, भूसा और माचिस की तिल्ली का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सालभर के लिए ऐसे सुरक्षित रखें गेहूं (How To Store Wheat)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर आप सालभर का गेहूं एक बार में खरीद लेते हैं तो आप उसे सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप सबसे पहले उसे अच्छी तरह सुखा लें. गर्म गेहूं को तुरंत बंद ड्रम में भरने से बचें. अनाज पूरी तरह ठंडा और सूखा होने के बाद ही स्टोर करें.

स्टील के ड्रम में रखें और ढक्कन रखें टाइट (Wheat Storage Methods)

बता दें कि गेहूं रखने के लिए साफ और पूरी तरह सूखा स्टील का ड्रम या एयरटाइट कंटेनर बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें पुराने अनाज के दाने या नमी नहीं होनी चाहिए. गेहूं भरने के बाद ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें, ताकि बाहर की नमी और हवा अंदर न पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए क्या डालना चाहिए? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया साल भर घना रहेगा पौधा

नीम की सूखी पत्तियां आएंगी काम (Dried neem leaves)

इसके अलावा, घुन से बचाने के लिए पारंपरिक तौर पर सूखी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. ड्रम के नीचे और गेहूं की परतों के बीच सूखी पत्तियां रखी जा सकती हैं. ध्यान रहे कि पत्तियां बिल्कुल सूखी हों. इसके अलावा, आाप गेहूं को घुन से बचाने के लिए ड्रम में माचिस की तिल्ली भी डाल सकते हैं. माचिस की तिल्ली के मसाले में सल्फर (गंधक) होताा है. सल्फर की गंध से कीड़े और घुन अनाज से दूर रहते हैं.

लहसुन और भूसा भी आजमा सकते हैं आप (Remedies using garlic)

बता दें कि अपने गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए आप लहसुन और भूसे का इस्तेमाल कर सकते हैं. लहसुन की तेज गंध को भी पारंपरिक रूप से अनाज में कीड़ों को दूर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसी तरह सूखे भूसे को अलग छोटी पोटली में रख सकते हैं. हालांकि, कोई भी चीज अनाज को दूषित न करे इसका ध्यान रखनाा जरूरी है.

घर लौटकर जरूर करें जांच

साथ ही, अगर आप कई दिनों के सफर पर जा रहे हैं तो घर लौटने के बाद गेहूं को जरूर जांचें. घुन, जाला, नमी या अजीब गंध दिखे तो तुरंत अलग कर दें. विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं को सुरक्षित रखने में सबसे अहम भूमिका कम नमी, साफ कंटेनर और अच्छी सीलिंग की होती है. किसी भी रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल बिना विशेषज्ञ सलााह के न करें.

यह भी पढ़ें: Cockroach Repellent: कपूर से कॉकरोच कैसे भगाएं? जानिए घर से तिलचट्टे भगाने के सबसे आसान घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें: 40 के बाद पेट की चर्बी नहीं हो रही कम? अपना लें जापानी लोगों की ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने बताया महीनेभर में दिखने लगेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Store Wheat, Wheat Storage, Wheat Storage Hacks, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com