विज्ञापन

गाजर घर में कैसे उगाएं? जानिए गाजर का पौधा कितने दिन में तैयार होता है

गाजर को उगाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे भुरभुरी मिट्टी, सही तरीके से बीज बोना और नियमित पानी देना. आइए जानते हैं आप घर पर गाजर का पौधा कैसे उगा सकते हैं.

गाजर घर में कैसे उगाएं? जानिए गाजर का पौधा कितने दिन में तैयार होता है
गाजर का पौधा कैसे उगाएं?
Photo Credit: NDTV

Gajar ka Paudha Kaise Ugayein: सर्दियों के मौसम में गाजर की मांग काफी बढ़ जाती है. गाजर का हलवा हो, सलाद हो या फिर ताजा जूस, ये हर तरीके में स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है. अगर आप बाजार से गाजर खरीदने की बजाय अपने घर में ताजी और ऑर्गेनिक गाजर उगाना चाहते हैं, तो ये काम बिल्कुल आसान है. थोड़ी-सी देखभाल और सही तरीके अपनाकर आप बालकनी में भी गाजर का पौधा उगा सकते हैं. साथ ही गाजर को अच्छी तरह बढ़ने के लिए बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे भुरभुरी मिट्टी, सही तरीके से बीज बोना और नियमित पानी देना. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर गाजार उगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

गाजर उगाने के लिए समय और जगह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाजर सर्दियों के मौसम में अच्छी तरह उगती है. भारत में अधिकतर जगह इसके बीज बोने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवंबर माना जाता है. हालांकि, आप इसे बारिश के मौसम में भी उगा सकते हैं. गाजर के पौधे को अच्छी धूप की जरूरत होती है, इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां रोजाना करीब 6 घंटे धूप आती हो. साथ ही अगर आप गमले में गाजर उगाना चाहते हैं, तो कम से कम 12 इंच गहरा गमला लें, क्योंकि गाजर की जड़ जमीन के अंदर लंबी बढ़ती है. 

यह भी पढ़ें: गेंदे के पौधे पर सिर्फ पत्तियां आ रही हैं, फूल नहीं? घर की इन 3 चीजों से बनाएं खाद, भर-भर के खूब आएंगे फूल

इस तरह की मिट्टी करें तैयार

गाजर को अच्छी तरह उगाने के लिए सही तरह की मिट्टी होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. अगर गाजर की जड़ बढ़ते समय किसी पत्थर या मिट्टी की गांठ से टकरा जाए, तो वो टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती है. साथ ही ये दो हिस्सों में भी बंट सकती है. वहीं, अगर आप गमले में गाजर उगा रहे हैं, तो उसमें भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी भरें. इसके लिए बगीचे की मिट्टी में कम्पोस्ट और कोकोपीट या रेत मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा अगर आप जमीन में गाजर उगा रहे हैं, तो मिट्टी को कम से कम 10 से 12 इंच गहराई तक खोद लें और उसमें मौजूद पत्थरों को निकाल दें.

Add image caption here

Add image caption here

कितने समय में अंकुरित होते हैं गाजर की बीज?

गाजर के बीज बहुत छोटे होते हैं और इन्हें एक जगह से दूसरी जगह लगाने पर परेशानी हो सकती है. इसलिए बीजों को सीधे उसी गमले या क्यारी में बोएं, जहां आप गाजर उगाना चाहते हैं. बीजों को थोड़ा-थोड़ा अंतर रखते हुए छिड़क दें और ऊपर से लगभग आधा सेंटीमीटर मिट्टी की लेयर बिछा दें. इसके बाद हल्के हाथों से पानी दें. आपको बता दें कि मौसम के तापमान के अनुसार बीजों को अंकुरित होने में 1 से 3 सप्ताह तक का समय लग सकता है.

गाजर के पौधे को कितना पानी दें?

आपको बता दें कि गाजर के पौधों को लगातार नमी पसंद होती है. इन्हें एक साथ बहुत ज्यादा पानी देने की जगह आप हफ्ते में लगभग 1 इंच तक पानी दे सकते हैं. वहीं, अगर मिट्टी लंबे समय तक सूखी रहे और फिर अचानक बहुत ज्यादा पानी दिया जाए, तो गाजर की जड़ें फट सकती हैं. बता दें कि गमलों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए समय-समय पर उसकी नमी जरूर जांचते रहें. 

कितने दिन में तैयार होता है गाजर का पौधा?

आमतौर पर गाजर की फसल तैयार होने में 60 से 90 दिन का समय लगता है. गाजर का आकार देखने के लिए उसके आसपास की मिट्टी को हल्का हटाकर चेक कर सकते हैं. जब गाजर तैयार हो जाए, तो मिट्टी को धीरे-धीरे ढीला करें और फिर सावधानी से उसे बाहर निकाल लें.

यह भी पढ़ें: मोगरा के पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मोगरा तेजी से कैसे बढ़ता है

यह भी पढ़ें: DIY Hacks: फेंकिए मत सिलाई की बची हुई पुरानी कतरनें, दिवाली पर घर को सजाने के लिए बना लें ये 4 शानदार चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Gardening Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com