सर्दियों में गेंदे के पीले और नारंगी फूल बालकनी और छत की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. लेकिन कई बार गमले में पौधा खूब हरा-भरा होता है, पत्तियां भी तेजी से बढ़ती हैं फिर भी फूल कम आते हैं. ऐसे में महंगे फर्टिलाइजर खरीदने से पहले पौधे की मिट्टी, धूप और पानी देने के तरीके पर ध्यान दें. ऐसे में लोग अपने पौधे की ग्रोथ को सुधारने और फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए बाजार से महंगे खाद और फर्टिलाइजर खरीदने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो रुक जाएं. आप गेंदे के पौधे की सही देखभाल करने के लिए घर की चीजों से खाद बन सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका.
केले के छिलकों से बनाएं खाद
केले के छिलकों में पोटेशियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं. इनसे घर पर खाद तैयार की जा सकती है. इसके लिए दो से तीन केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह सुखा लें. सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडरर बना लें. गमले की ऊपरी मिट्टी में थोड़ी मात्रा में मिलाकर हल्का पानी दें. ध्यान रखें कि यह खााद अकेले फूल खिलने की गारंटी नहीं देती है.
यह भी पढ़ें: कम घी-तेल में भी पूरी रात जलता रहेगा दिया, इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये हैक
गेंदे के पौधे में डालें सरसों की खली
सरसों का तेल निकालने के बाद बचने वाली खली का इस्तेमाल बागवानी में किया जाता है. इसमें मौजुद पोषक तत्व पौधे की बढ़त में मदद कर सकते हैं. खली को सीधे ज्यादा माात्रा में मिट्टी में डालने के बजाय निर्देशों के अनुसार पानी में भिगोकर और उचित मात्रा में पततला करके इस्तेमाल करें. पहली बार कम मात्रा से शूरुआत करें. जरूरत से ज्याादा खली पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.
मिट्टी में मिलाएं गोबर की खाद
गेंदे के पौधे की मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद इस्तेमाल कर सकते हैं. पौधा पहले से गमले में लगा है तो ऊपरी मिट्टी को हल्काा ढीला करके थोड़ी खाद मिला दें. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी दें. ताजा गोबरर इस्तेमाल न करें, क्योंकिि इससे जड़ों को नुकसान पहुंच सकताा है.
फूल बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
जानकारी के अनुसार, गेंदे के पौधे को रोजााना करीब 5-6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए. साथ ही मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर पानी दें. गमले में पानी जमाा न होने दें. सूखे फूलों को समय-समय पर तोड़ते रहें, ताकि पौधे की देखभाल बेहतरर तरीके से हो सके. इसके अलावा, जरूरत से ज्यादा खाद देने से पौधे को नुकसान हो सकता है. ध्यान रखें फूलल आने में पौधे की किस्म, मौसम, धूप और देखभाल की भी अहम भूमिकाा होती है.
ये भी पढ़ें- कम घी-तेल में भी पूरी रात जलता रहेगा दिया, इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये हैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं