ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्यार, पैसा, क्रिएटिविटी और आराम का प्रतीक माना जाता है. 22 नवंबर 2026 को शुक्र अपनी ही मूल त्रिकोण राशि तुला में दोबारा प्रवेश कर रहे हैं और 1 जनवरी 2027 तक वहीं रहेंगे. पूरे 40 दिन का यह समय काफी खास रहने वाला है, इससे पहले शुक्र 2 सितंबर को तुला में आए थे, फिर वक्री चाल चलते हुए कन्या में चले गए और अब सीधी चाल के साथ अपनी पुरानी जगह लौट रहे हैं. आम बोलचाल में समझें तो जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है, तो उसकी ताकत बढ़ जाती है. ऐसा माना जा रहा है कि ये बदलाव आम लोगों के लिए राहत और तरक्की की उम्मीद लेकर आ रहा है.
कैसा असर दिखेगा?
जब शुक्र तुला में होते हैं, तो इसका असर हमारी रोजमर्रा की खुशियों और रिश्तों पर साफ दिखता है. जिन लोगों की कमाई क्रिएटिविटी, फैशन, कला या बिजनेस से जुड़ी है, उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. हालांकि, बिना सोचे-समझे बड़ा पैसा फंसाने से बचना चाहिए. वहीं, पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है और शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़ सकती है साथ ही, आराम की चीजों पर खर्च और हार्मोन से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है.
ज्यादातर राशियों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है, लेकिन दो राशियों के लिए यह 40 दिन थोड़े संभलकर चलने वाले हैं, खासकर पैसों और फैसलों के मामले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है.
कौन सी वो 2 राशियां हैं जिन्हें सतर्क रहना पड़ेगा:
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर खर्च बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. कई बार छोटे-छोटे फालतू खर्चे आखिर में दिमाग की टेंशन बढ़ा देते हैं. निवेश से जुड़ी कोई भी बात हो तो पहले किसी समझदार या जानकार की राय जरूर लें. घर और परिवार की बातों को शांत दिमाग से सुलझाएं, जुबान और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है. गाड़ी, प्लॉट या मकान खरीदने का प्लान है तो उसमें रुकावट आ सकती है, वहीं नौकरी में प्रमोशन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
मीन राशि:
मीन राशि के लोगों को इस दौरान काम में उतार और चढ़ाव और घर में हल्की फुल्की अनबन का सामना करना पड़ सकता है. परिवार वालों के बीच राय न मिलने से माहौल थोड़ा भारी लग सकता है. सुख सुविधाओं में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, इसलिए महंगी या बड़ी खरीदारी अभी टाल देना ही बेहतर है. गैरजरूरी सफर से बचें और किसी भी जरूरी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ और समझ लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं